Select Date:

टेस्ट रैंकिंग में नंबर-6 पर पहुंचे कोहली रोहित की टॉप-10 में वापसी

Updated on 10-01-2024 12:53 PM

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ICC टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में नंबर-6 पर पहुंच गए हैं। पिछले दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर विराट भारत के टॉप रन स्कोरर थे, उन्होंने 172 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें 3 स्थान का फायदा हुआ और वह 9वें से छठे नंबर पर पहुंच गए।

विराट के अलावा कप्तान रोहित शर्मा भी 4 स्थान की छलांग लगाकर 10वें नंबर पर पहुंच गए। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एक स्थान के फायदे के साथ नंबर-4 पर पहुंच गए। बॉलर्स में रविचंद्रन अश्विन टॉप पर बरकरार हैं।

साउथ अफ्रीका में विराट ने दिखाया था अनुभव
विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरा शुरू होने से पहले टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में 9वें नंबर पर थे। पहले ही मैच में उन्होंने 38 और 76 रन की पारियां खेल दीं। दूसरे मैच में जहां भारत के 7 बैटर्स खाता भी नहीं खोल सके, वहां विराट 46 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर रहे। दूसरी पारी में उन्होंने 12 रन बनाए थे।

सीरीज में 172 रन बनाकर विराट टीम इंडिया के टॉप रन स्कोरर रहे। उनके बाद केएल राहुल टीम के दूसरे टॉप स्कोरर थे।

रोहित ने टॉप-10 में वापसी की
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की लेटेस्ट बैटर्स रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन टॉप पर हैं। बैटर्स में विराट छठे नंबर पर हैं। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 4 स्थान की छलांग लगाकर 10वें नंबर पर आ गए।

बुमराह नंबर-4 पर पहुंचे, अश्विन टॉप पर
ICC की टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को भी फायदा हुआ। वह एक स्थान के फायदे के साथ नंबर-4 पर पहुंच गए। उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 ही पारियों में 12 विकेट झटके थे। इस प्रदर्शन के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।

सिराज को 13 स्थान का फायदा
बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ। वह 13 स्थान की छलांग लगाकर 17वें नंबर पर पहुंच गए। बॉलर्स रैंकिंग में भारत के ही ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टॉप पर हैं। जबकि रवींद्र जडेजा पांचवें नंबर पर हैं। यानी टॉप-5 बॉलर्स में 3 भारतीय शामिल हैं।

बॉलर्स में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दूसरे और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कमिंस को एक स्थान का फायदा, जबकि रबाडा को एक स्थान का नुकसान हुआ।

ऑलराउंडर्स में भी भारतीयों का दबदबा
ICC के टेस्ट ऑलराउंडर्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का ही दबदबा है। पहले नंबर पर लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा और दूसरे नंबर पर राइट आर्म ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। इतना ही नहीं अक्षर पटेल भी पांचवें नंबर पर हैं। वह फिलहाल इंग्लैंड के जो रूट के साथ संयुक्त रूप से नंबर-5 पर हैं। दोनों के 286 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

टीमों में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर
टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत को साउथ अफ्रीका में टेस्ट हारने का नुकसान हुआ। 2 टेस्ट की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, भारत ने पहला टेस्ट गंवाया लेकिन दूसरे में टीम को जीत मिली थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान को 3-0 से हराया।

ऑस्ट्रेलिया टीम 121 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई, जबकि टीम इंडिया 117 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर आ गई। भारत वनडे और टी-20 की टीम रैंकिंग में पहले नंबर पर है। टीम कल यानी गुरुवार से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज खेलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.