Select Date:

कोविड अब भी आपात स्थिति में लेकिन... जानें कोरोना महामारी पर क्या-क्या बोला डब्ल्यूएचओ?

Updated on 31-01-2023 06:58 PM
जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक स्वास्थ्य के लिहाज से आपात स्थिति बना हुआ है लेकिन उच्च स्तर की प्रतिरक्षा तैयार होने से वायरस संबंधी मौतों का खतरा कम हुआ है। डब्ल्यूएचओ के वार्षिक कार्यकारी बोर्ड की बैठक के उद्घाटन पर घेब्रेयसस ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम अब एक साल पहले की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति में हैं, जब अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण अपने चरम पर था। हालांकि उन्होंने चेताया कि पिछले आठ हफ्तों में दुनिया भर में कोरोना वायरस से कम से कम 1,70,000 लोगों की मौत हुई है। घेब्रेयसस ने कहा कि जोखिम वाले समूह के लोगों को पूर्ण टीकाकरण कराना चाहिए।

डब्लूएचओ ने भ्रामक सूचनाओं के मुकाबले पर दिया जोर


उन्होंने कहा कि इसके साथ जांच बढ़ाने, एंटीवायरल दवाओं का इस्तेमाल, प्रयोगशाला नेटवर्क बढ़ाने तथा महामारी के खिलाफ फैलाई जाने वाली 'भ्रामक सूचनाओं' से मुकाबले पर जोर होना चाहिए। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि हम आशान्वित हैं कि आने वाले वर्ष में, दुनिया एक नए चरण में पहुंचेगी जहां हम अस्पताल में भर्ती होने और मौतों को न्यूनतम संभव स्तर तक कम करेंगे।

दुनिया में कितनी कोविड खुराक दी गई


इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने अपनी आपात समिति के विवरण को जारी किया जिसमें कहा गया कि दुनिया में कोविड टीकों की अब तक 13.1 अरब खुराक दी जा चुकी हैं। डब्ल्यूएचओ के एक बयान के मुताबिक समिति ने माना कि महामारी ठहराव के बिंदु तक पहुंच सकती है। बयान में कहा गया कि दुनियाभर में टीकाकरण के उच्च स्तर के कारण इसका असर कम रह सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
Advt.