प्रभास संग अफेयर पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर क्यों थीं अब तक सगाई की खबरों पर चुप
Updated on
19-02-2023 03:41 PM
कृति सेनन कुछ दिनों पहले ही प्रभास से अपनी सगाई को लेकर चर्चा में थीं। हालांकि तब कृति ने सगाई को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब उन्होंने इस पर अपनी बात रखी है। कृति ने कहा है कि वह ऐसे मामलों पर कम से कम रिएक्शन देना चाहती हैं। कृति ने कहा, 'जनता इन चीजों को याद नहीं रखती। ये चीजें अभी चर्चा में हैं लेकिन धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी।'
Kriti Sanon ने कहा कि वह इन खबरों पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करतीं क्योंकि फिर इन्हें बढ़ावा मिलता है। लेकिन जब उन्हें लगता है कि इन खबरों से उनके परिवार पर असर पड़ रहा है या एक सीमा से ज्यादा इन पर बात हो रही है जो उनकी गरिमा और सम्मान पर आंच बन रही है, तब वह इन पर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। तब भी वह अपनी प्रतिक्रिया कम से कम रखती हैं।
इन दिनों कृति कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा में नजर आ रही हैं। आने वाले दिनों में वह प्रभास के साथ आदिपुरुष में नजर आएंगी। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान और सनी सिंह भी काम कर रहे हैं।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…