Select Date:

थिएटर में सीट नहीं मिली तो नीचे बैठ गईं कृति सेनन, सबकुछ कैमरे में हो गया कैप्चर

Updated on 10-05-2023 08:53 PM
'रामायण' की कहानी पर बनी फिल्म 'आदिपुरुष' काफी चर्चा में है। फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और कृति सेनन सीता के रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है। अब इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो पहले से तय नहीं था और ये कैमरे में भी कैप्चर हो गया। दरअसल कृति सेनन मीडिया, सिलेब्रिटीज और क्रू की भीड़ के बीच सिनेमाहॉल में जमीन पर बैठी दिखीं और यही देखकर उनके फैन्स उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल हुआ यूं कि कृति सेनन स्टेज से उतरकर ऑडियंस सीट की तरफ बढ़ीं। लेकिन वहां पहले से ही लोग कुर्सियों पर बैठे थे। कृति उन लोगों को डिस्टर्ब करना नहीं चाहती थीं और वह फौरन दर्शकों की लाइन में जाकर नीचे जमीन पर बैठ गईं। हालांकि, कृति ऐसा कुछ करने जा रही हैं वहां बैठे लोगों को जरा भी इसका इल्म नहीं था।

कृति को जमीन पर बैठे देखकर हैरान रह गए लोग

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही एक्ट्रेस जमीन पर बैठती हैं, उनके आसपास बैठे लोग हैरान रह जाते हैं। वे उनकी तरफ बढ़ते हैं और रिक्वेस्ट करते नजर आ रहे हैं कि वह कुर्सी पर बैठ जाएं। वहीं पास बैठा एक शख्स तो अपना सिर पकड़ता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। जहां कई लोग कृति की तारीफें करते दिख रहे हैं वहीं कुछ को ये सब फेक भी लग रहा है।

कुछ लोगों को कृति का ये अंदाज फेक लगा

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस विनम्र स्वभाव के कायल हो रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने इसे फेक भी बताया है। एक यूजर ने कहा- फिल्म प्रमोशन के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं।

फिल्म को लेकर कृति ने कही ये बातें

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कृति सेनन ने कहा, 'आज मैं काफी इमोशनल हो रही हूं, ट्रेलर देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए, क्योंकि ये केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि इससे कहीं बढ़कर है। इस फिल्म को बनाते समय जो हमने अनुभव किया है वो काफी स्पेशल है। मैं ओम को धन्यवाद कहना चाहूंगी जिन्होंने जानकी के रोल में मुझपर भरोसा किया। आपको भरोसा था कि मैं ये भूमिका निभा पाऊंगी क्योंकि ऐसे कम ही एक्टर्स हैं जिन्हें लाइफ में इस तरह का रोल मिलता है। मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.