Select Date:

कृतिका कामरा ने बताई थी करण कुंद्रा संग ब्रेकअप की वजह, चौबीसों घंटे साथ रहते पर एक्ट्रेस को था इस बात का दुख

Updated on 11-12-2025 02:44 PM
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने हाल ही गौरव कपूर संग अपना रिलेशनशिप ऑफशियल किया और तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद से ही फैंस के बीच हलचल मच गई। इससे पहले कृतिका कामरा नाम एक्टर जैकी भगनानी संग जुड़ा था और कभी वह करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में भी रही थीं। गौरव कपूर संग कृतिका का रिश्ता जगजाहिर हुआ, तो उनका करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप भी चर्चा में आ गया। दोनों के बीच 'कितनी मोहब्बत है' के शूट के दौरान अफेयर शुरू हुआ था, पर बाद में ब्रेकअप हो गया था। कृतिका ने एक इंटरव्यू में ब्रेकअप की वजह बताई थी।

कृतिका कामरा और करण कुंद्रा का रिलेशनशिप साल 2009 में शुरू हुआ था और 2011 में ब्रेकअप हो गया था। एक समय पर यह टीवी के पॉपुलर कपल्स में शुमार था। जब ब्रेकअप हुआ तो कृतिका और करण के फैंस को तगड़ा धक्का लगा था। अब कृतिका का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने करण कुंद्रा संग ब्रेकअप के बारे में बात की थी।

कृतिका बोली थीं- करण कुंद्रा ने मुझे कभी प्रपोज नहीं किया, चौबीसों घंटे साथ रहे

कृतिका कामरा ने साल 2012 में हमारे सहयोगी 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि करण कुंद्रा से अलग होने का कोई खास कारण नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके बीच कोई झगड़ा नहीं होता था, लेकिन नए शोज में बिजी रहने के कारण उनके रिश्ते पर असर पड़ा। यह बहुत दुख की बात है कि हम अपने रिश्ते को संभाल नहीं पाए। हमारा इमोशनल कनेक्शन था। हम चौबीसों घंटे साथ रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी मुझे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया।'

'कोई प्लानिंग नहीं की थी, शादी की बात भी नहीं'

कृतिका ने आगे कहा था, 'मुझे खुशी है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। हमने कभी लाइफ को लेकर प्लानिंग नहीं की थी कि पांच साल में शादी करेंगे या ऐसा कुछ। ब्रेकअप की भी कोई बात नहीं हुई। ऐसा कभी नहीं हुआ कि अरे, सब खत्म हो गया। आज भी हमारे बीच एक सहजता है और हम किसी भी बात पर खुलकर चर्चा कर सकते हैं। अगर हम कुछ नया करते हैं, या हममें से किसी को कोई सलाह चाहिए होती है, तो हम सबसे पहले एक-दूसरे को फोन करते हैं।'

करण अब तेजस्वी प्रकाश तो कृतिका, गौरव को कर रहीं डेट

कृतिका और करण कुंद्रा के बीच आज एकदम सहज रिश्ते हैं। ब्रेकअप के बाद भी दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। जहां करण कुंद्रा अब तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं, वहीं कृतिका भी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और टीवी प्रेजेंटर-एक्टर गौरव कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.