Select Date:

KRK ने किया दावा भूल भुलैया 2 और हेरा फेरी 3 के बाद हाउसफुल सीरीज में अक्षय को रिप्लेस करेंगे कार्तिक

Updated on 18-11-2022 06:33 PM

हाल ही में ये खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को हेरा फेरी 3 से रिप्लेस कर दिया है। अब इस मामले में फिल्म क्रिटिक केआरके ने अपना रिएक्शन दिया है। केआरके का कहना है भूल भुलैया और हेरा फेरी के बाद कार्तिक अब हाउसफुल सीरीज से भी अक्षय को रिप्लेस करने जा रहे हैं। अब अगर केआरके की ये बात सच साबित होती है तो अक्षय के फैंस के लिए ये बड़ा झटका होगा।
भूल भुलैया 2 के हिट होते अक्षय का हुआ नुकसान

केआरके ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- "भूल भुलैया 2 के हिट होते ही अक्षय कुमार का बड़ा भारी नुकसान हो गया है। अक्षय की जितनी भी हिट फिल्में थी उसके लिए मेकर्स के पास एक नया हीरो तैयार हो गया है और वो हीरो है कार्तिक आर्यन। अब सभी मेकर्स कार्तिक को अक्षय की हिट फिल्मों के सीक्वल के लिए साइन करने के लिए खडे़ हैं। ये बात सबको पता है कि हेरा फेरी और हाउसफुल कितनी बड़ी फ्रेंचाइजी है।"

अक्षय ने हेराफेरी के 126 करोड़ मांगा था - केआरके

केआरके ने अपने वीडियो में आगे कहा- "अक्षय कुमार ने हेराफेरी 3 के लिए 126 करोड़ मांगे जबकि फिल्म के मेकर फिरोज नाडियाडवाला ने उन्हें 65 करोड़ ऑफर किया। अक्षय ने इस कीमत पर फिल्म करने से इंकार कर दिया। उसके बाद फिरोज भाई ने कार्तिक को 41 करोड़ में साइन कर लिया यानी कि 85 करोड़ तो फिल्म बनने से पहले ही बच गए और कार्तिक की फिल्म का जितना थिएटर बिजनेस होगा वो अक्षय कुमार की फिल्म से कम तो बिल्कुल नहीं होगा।"

हाउसफुल सीरीज से भी जल्द रिप्लेस होंगे अक्षय

कार्तिक आर्यन के हेरा फेरी करने की खबर जब वायरल हुई थी तो केआरके ने तुरंत इस पर रिएक्ट किया था। केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लिखा था- "कार्तिक ने अक्की की जगह पर भुल भलैया 2 किया। कार्तिक ने अब अक्षय को रिप्लेस करते हुए हेराफेरी 3 को भी साइन कर लिया है। कुछ ही दिनों में ये खबर ऑफिशियल होगी कि कार्तिक ने हाउसफुल सीरीज की अगली फिल्म से अक्षय को रिप्लेस कर दिया है, इसका मतलब ये है कि कार्तिक ने अक्की को तीन फिल्मों से रिप्लेस कर दिया है, लेकिन क्यों, आखिर इसके पीछे वजह क्या है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.