Select Date:

केआरके ने सलमान खान पर कसा तीखा तंज, कहा- 'किसी का हाथ किसी की टांग

Updated on 06-10-2022 06:45 PM

अभिनेता व क्रिटिक केआरके (KRK) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर खबरों में रहते हैं। केआरके को ट्वीट्स के लिए कभी वाहवाही मिलती है तो कभी उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। केआरके अक्सर सेलेब्स और बॉलीवुड पर तंज कसते नजर आते हैं। इस बीच केआरके ने बिना नाम लिए सलमान खान (Salman Khan), गॉडफादर (Godfather) का कलेक्शन और उनकी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) पर तंज कसा है। केआरके का ट्वीट चर्चा में आ गया है।

क्या है केआरके का ट्वीट
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, "बीते दिन बुधवार को चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर रिलीज हुई और फिल्म के हिंदी वर्जन ने 50 लाख रुपये की कमाई की। तो दर्शकों ने सीधे तौर पर इस बात का इशारा कर दिया है कि वो आने वाली फिल्म 'किसी का हाथ, किसी की टांग' के साथ क्या करने वाले हैं।" केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

सलमान पर कसा तंज
याद दिला दें कि केआरके का सलमान खान से पुराना पंगा है और इससे जुड़े एक मामले में मामला कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। हालांकि इसके बाद भी केआरके अलग अलग तरह से सलमान खान के खिलाफ बिना नाम लिए ट्वीट करते हैं। इस ट्वीट में भी केआरके ने गॉडफादर और 'किसी का हाथ, किसी की टांग' से सलमान खान पर ही निशाना साधा है। बता दें कि केआरके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग जहां केआरके को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.