Select Date:

गलत थ्रो करने पर मुकेश पर भड़के कुलदीप:कहा- पागल है क्या, पंत ने शांत कराया

Updated on 18-04-2024 05:25 PM

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में बुधवार को गुजरात टाइटंस (GT) को 6 विकेट से हराया। अहमदाबाद में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात टाइटंस 17.3 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। टाइटंस ने लीग में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया। इससे पहले पिछले साल टीम दिल्ली के ही खिलाफ 125 रन बनाकर सिमट गई थी।

मैच के दौरान कुलदीप यादव फील्डर मुकेश कुमार पर गुस्सा हो गए और उन्हें दिल्ली के कप्तान ऋषभपंत ने शांत कराया। कुलदीप मुकेश को यह कहते हैं कि पागल वागल है क्या। उसके बाद पंत कहते हैं गुस्सा नहीं, गुस्सा नहीं। इन दोनों की बात स्टंप्स माइक में रिकॉर्ड हो गई।

1. मुकेश कुमार ने साहा को बोल्ड किया
दिल्ली कैपिटल्स के पेसर मुकेश कुमार ने गुजरात टाइटंस के ओपनर ऋद्धिमान साहा को बोल्ड कर दिया। चौथे ओवर की पांचवी बॉल पर मुकेश कुमार ने शॉर्ट लेंथ पर स्विंग गेंद फेंकी। साहा को स्विंग की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने मिड विकेट की ओर शॉट खेलने की कोशिश की और बल्ले के किनारे से लगकर बॉल सीधे स्टंप में जा लगी। साहा 10 बॉल में केवल 2 रन ही बना सके।

2. सुमित कुमार ने शानदार डाइव लगाकर रनआउट किया
दिल्ली कैपिटल्स लिए सुमित कुमार ने चोटिल डेविड वार्नर की जगह ली और साई सुदर्शन का शानदार रन आउट कर बड़ा प्रभाव डाला। सुदर्शन का रनआउट पांचवें ओवर की पहली गेंद पर हुआ, मिडिल स्टंप लाइन पर लेंथ ईशांत शर्मा की डिलीवरी फेंकी, जिसे साई ने मिड-विकेट की ओर खेला।

वे तेजी से सिंगल लेने के लिए दौड़े, लेकिन फील्डिंग पर मौजूद सुमित कुमार ने तेजी से गेंद को पकड़ लिया और फिर गेंद के साथ दौड़ते हुए स्टंप की ओर डाइव लगाई। बॉल विकेट पर लगी और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर सुदर्शन रनआउट हो गए।

3. शाहरुख की स्टंपिंग में अंपायर को हुआ कंफ्यूजन
गुजरात के शाहरुख खान का विकेट ऋषभ पंत की स्टंपिंग से गिरा। 9वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने राउंड द विकेट शॉर्ट बॉल फेंकी। शाहरुख ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। इस दौरान बॉल लेग साइड की ओर स्पिन हुई और वे शॉट चूक गए। स्टंप के पीछे ऋषभ पंत बॉल को सफाई से पकड़ने में असफल रहे, लेकिन गेंद उनके हाथ से फिसलकर स्टंप पर जा लगी।

शाहरुख स्पष्ट रूप से अपनी क्रीज से बाहर थे लेकिन इस बात पर संदेह था कि पहले पंत का ग्लव लगा है या बॉल। पंत ग्लव्स को स्टंप्स के पास लेकर गए, लेकिन बेल्स तभी चमकीं जब गेंद स्टंप्स पर लगी और आखिरकार, थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया।

4. ऋषभ पंत ने की अभिनव की क्विक स्टंपिंग
पंत ने GT की पारी के नौवें ओवर के दौरान सजगता दिखाई। 14 गेंदों में 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे, अभिनव मनोहर ने लेंथ बॉल को पुश करने की कोशिश की, लेकिन बीट हो गए। इस दौरान विकेट के पीछे खड़े दिल्ली के कप्तान ने तेज गति से स्टंपिंग कर दी और सेलिब्रेट करने लगे। निर्णय देने से पहले फील्ड अंपायर थर्ड अंपायर के पास गए। बड़ी स्क्रीन पर दिखाया कि पंत सही थे, क्योंकि जब पंत ने स्टंपिंग की तब मनोहर के पैर कोई हिस्सा क्रीज के अंदर नहीं था।

​​​​कुलदीप यादव को आया गुस्सा, पंत ने कराया शांत
मैच में दिल्ली के गेंदबाज कुलदीप यादव फील्डर मुकेश कुमार गुस्सा हो गए और उन्हें कप्तान ऋषभपंत ने शांत कराया और कहा 'गुस्सा नहीं गुस्सा नहीं।' पंत की यह बात स्टंप माइक में कैद हो गई।
यह घटना गुजरात की बल्लेबाजी के दौरान आठवें ओवर की है। कुलदीप यादव की पांचवीं गेंद को राहुल तेवतिया ने पॉइंट की तरफ खेल दिया। राहुल तेवतिया शॉट खेलने के बाद गेंद को देख रहे थे तो वहीं नॉन स्ट्राइकर एंड के बल्लेबाज अभिनव मनोहर सिंगल लेने के इरादे से क्रीज से बाहर निकल गए। कुलदीप ने मुकेश से नॉन स्ट्राइक की तरफ गेंद फेंकने को कहा। मुकेश गेंद पकड़ने के दौरान संतुलन खो बैठै। वह गेंद ठीक से थ्रो नहीं कर पाए, जिसकी वजह से नॉन स्ट्राइक पर कुलदीप उसे पकड़ नहीं पाए। उसके बाद कुलदीप यादव गुस्सा हो गए और मुकेश कुमार को चिल्लाते हुए कहा, पागल वागल है क्या। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभपंत तुरंत एक्शन में आए और उन्होंने कुलदीप को शांत कराया और कहा, गुस्सा नहीं- गुस्सा नहीं। पंत की यह बात स्टंप माइक में कैद हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.