कुलदीप यादव बने जेम्स एंडरसन के 700वें शिकार, बूढ़े अंग्रेज शेर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज
Updated on
09-03-2024 01:27 PM
धर्मशाला: दुनिया का कोई भी तेज गेंदबाज जो नहीं कर सका था इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने वो कर दिखाया है। उन्होंने धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी के 124वें ओवर में कुलदीप यादव को विकेट के पीछे बेन फोक्स के हाथों कैच कराते हुए इतिहास रच दिया। कुलदीप एंडरसन के 700वें शिकार बने। टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले एंडरसन पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं, जबकि ओवरऑल तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न ही टेस्ट में 700 से अधिक विकेट ले सके थे।
जेम्स एंडरसन ने ऐसे पूरा किया 700 टेस्ट विकेट
जेम्स एंडरसन इस टेस्ट से पहले 700 विकेट पूरा करने से सिर्फ 2 विकेट दूर थे। उन्होंने शानदार शतक जड़ने वाले शुभमन गिल को बोल्ड करते हुए 699 वां विकेट पूरा किया, जबकि मैच के तीसरे दिन कुलदीप यादव को आउट किया। कुलदीप ने 69 गेंदों में 2 चौके के दम पर 30 रनों की पारी खेली। वहीं, एंडरसन ने 16 ओवरों में 2 मेडन करते हुए 60 रन खर्च किए।
जेम्स एंडरसन पहले पेसर, जबकि ओवरऑल तीसरे गेंदबाज
30 जुलाई, 1982 को जन्मे एंडरसन ने 187वें टेस्ट में यह कारनामा किया है। वहीं श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर मुरलीधरन को 113 टेस्ट लगे थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के महान शेन वॉर्न ने 144 टेस्ट खेले थे। देखा जाए तो एंडरसन को अधिक टेस्ट जरूर लगे हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना किसी भी तेज गेंदबाज के लिए गौरव की बात है। देखा जाए तो दूर-दूर तक फिलहाल कोई तेज गेंदबाज 700 विकेट तक पहुंचते नजर नहीं आ रहा है। साथ ही एंडरसन के निशाने पर अब शेन वॉर्न का रिकॉर्ड है, जिन्होंने अपने करियर में 708 विकेट झटके।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…