कुलदीप की होगी एंट्री, दो खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर, एडिलेड वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
Updated on
22-10-2025 02:27 PM
एडिलेड: भारत की आठ वनडे मैचों की जीत का सिलसिला इस सीरीज के पहले मैच में सात विकेट से हार के साथ ही टूट गया। कप्तान के रूप में शुभमन गिल का पहला मैच था। विराट कोहली और रोहित शर्मा 7 महीने बाद वापसी कर रहे थे। दोनों बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। गिल की कप्तानी भी नहीं चली। अब मेहमान टीम गुरुवार को एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे वनडे में जीत का रुख बदलने के लिए बेताब होगी।
सुंदर की जगह कुलदीप को मौका
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। पहले मैच में वह बेंच पर थे। टीम ने ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया था। कुलदीप अभी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। एशिया कप 2025 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे। 113 वनडे मैच के अपने करियर में कुलदीप यादव 181 विकेट ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदान पर वह बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं।
हर्षित राणा भी बाहर होंगे?
भारतीय टीम हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दे सकती है। ऑस्ट्रेलिया की पिच में काफी उछाल होती है। प्रसिद्ध की लंबाई अच्छी है और वह पटकी हुई गेंद करते हैं। इससे उन्हें पिच का फायदा मिलेगा। उनकी बॉलिंग स्पीड में 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की है। 17 वनडे में प्रसिद्ध भारत के लिए 29 विकेट ले चुके हैं। हर्षित राणा के नाम 6 वनडे में 10 विकेट हैं और वह पहले मैच में पूरी तरह फेल रहे थे।इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना नहीं है। टॉप-4 में कप्तान गिल के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का खेलना तय है। विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे तो नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ऑलराउंडर रहेंगे।
एडिलेड वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…