Select Date:

वरुण चक्रवर्ती से हर मामले में बेहतर है कुलदीप यादव का टी20 रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नाइंसाफी हो रही?

Updated on 06-03-2026 03:21 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन फ्रेंडली पिच पर सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ मौका मिला था। वरुण इस टी20 विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 13 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं लेकिन उनकी कुटाई भी जोरदार हुई है। उन्होंने इसमें 7 विकेट एसोसिएट देशों के खिलाफ झटके हैं। सुपर-8 स्टेज से वरुण 11 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए हैं। हम आपको आज टी20 इंटरनेशनल में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के रिकॉर्ड कम्पेयर करके बताते हैं।

कुलदीप यादव ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 54 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 95 विकेट झटके हैं। कुलदीप का औसत 13.74 और स्ट्राइक रेट 11.80 का है। उन्होंने 6.95 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। दो बार वह पारी में 5 जबकि तीन बार चार विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। दूसरी तरफ वरुण चक्रवर्ती ने 44 मैचों में 72 विकेट झटके हैं। उनका औसत 16.30 और स्ट्राइक रेट 13.10 का है। वरुण 7.45 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हैं। उन्होंने दो बार मैच में 5 जबकि एक बार चार विकेट लिए हैं। यानी किसी भी मामले में उनका रिकॉर्ड कुलदीप से बेहतर नहीं है।

एशिया कप 2025 में साथ प्लेइंग इलेवन में रहे

एशिया कप 2025 यूएई की मेजबानी में खेला गया था। भारत ने कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दोनों को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। 7 मैच में 17 विकेट लेकर कुलदीप यादव टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज थे। अन्य कोई भी गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट में 10 विकेट का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। 6 मैचों में वरुण चक्रवर्ती को सिर्फ 7 विकेट मिले थे। वहां भी हर मामले में कुलदीप बेहतर थे।

टी20 विश्व कप में भी कुलदीप यादव बेहतर

कुलदीप यादव 2024 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। इसके बाद भी वह बेंच पर हैं। टी20 विश्व कप में कुलदीप ने 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.65 जबकि स्ट्राइक रेट 12.50 की है। कुलदीप का औसत 13.90 है। वरुण चक्रवर्ती ने टी20 विश्व कप के 11 मैच में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं। उनका औसत 24.53 जबकि इकोनॉमी 8.18 की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.