कुनिका ने मालती की सेक्सुएलिटी पर उठाया सवाल, क्रिकेटर की बहन को लेस्बियन कहा तो चढ़े लोग- उम्र का तो लिहाज करो
Updated on
15-11-2025 04:36 PM
'बिग बॉस 19' के हालिया एपिसोड में, कुनिका सदानंद ने मालती चाहर के बारे में एक बड़ा दावा करके सबको चौंका दिया है। यह सब तब शुरू हुआ जब तान्या मित्तल ने कुनिका से कहा कि वह टास्क के दौरान मालती से नाराज थीं क्योंकि उन्होंने उन्हें थाली से मारने की कोशिश की थी। तान्या ने अपना गुस्सा जाहिर किया, तो कुनिका उनके पास आईं और दावा किया कि उन्हें मालती के 'लेस्बियन' होने का पूरा यकीन है।
कुनिका सदानंद ने कहा, 'एक चीज बोलना है, तो ऐसा है ये जो मालती मैडम ना, मुझे पूरा यकीन है कि वह लेस्बियन है। उसके हाव-भाव और उनके बोलने का तरीका भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। इस पर ध्यान देना।' हालांकि, तान्या ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
मालती चाहर के फैंस ने कुनिका को लताड़ा
हालांकि, ये बात लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है और उन्होंने कुनिका को बुरी तरह लताड़ा है कि वो कौन होती हैं किसी की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाने वाली। यही नहीं, मालती के भाई और क्रिकेटर दीपक चाहर के फैंस ने भी इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। हर कोई यही कह रहा है कि कुनिका हर बार जान-बूझकर बात का बतंगड़ ही बनाती हैं।
'बिग बॉस 19' के घर में बढ़ा तनाव
'बिग बॉस 19' के घर में कई मुकाबलों के साथ तनाव बढ़ रहा है। अमल की फरहाना से तीखी झड़प से लेकर शहबाज के बिग बॉस के खिलाफ धमाकेदार बयानबाजी तक, वीकेंड का वार के पहले घर में काफी कुछ हुआ।
क्या रोहित शेट्टी उठाएंगे सवाल?
जहां, इंटरनेट पर मालती को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं देखना अब ये है कि आखिर ये मुद्दा वीकेंड का वार के एपिसोड में उठाया जाता है या नहीं। वैसे तो इस बार का वीकेंड सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। क्या वो मालती चाहर को लेकर बाहर का स्टैंड बताएंगे और कुनिका को फटकार लगाएंगे या इसके लिए सलमान खान का ही इंतजार करना पड़ेगा।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…