Select Date:

कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के फैंस की निकाली हेकड़ी, एक-एक को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- गटर छाप गुंडी

Updated on 10-02-2026 12:31 PM
कुनिका सदानंद का तान्या मित्तल के साथ 'बिग बॉस सीजन 19' में खास बॉन्ड था। लेकिन आखिरी कुछ हफ्तों में इनमें दरार आ गई थी। शो को खत्म होने के बाद तान्या ने सभी घरवालों से अपना रिश्ता तोड़ लिया था और आरोप लगाया था कि सभी ने उन्हें टारगेट किया। उनका मजाक बनाया। हालांकि कुनिका ने उनके साथ रिश्ता बनाए रखने की पूरी कोशिश की। मगर ऐसा हुआ नहीं। अब एक्ट्रेस ने एक्स हैंडल पर को-कंटेस्टेंट के फैंस को लताड़ा है।

दरअसल, कुनिका सदानंद ने 9 फरवरी की रात 10:26 बजे एक ट्वीट को रीट्वीट किया था, जो अब हट गया है। उसमें एक्ट्रेस ने लिखा था, 'संस्कारी तान्या को देखकर अच्छा लगा। तान्या मित्तल अपनी ट्रोल आर्मी में इन संस्कारी लोगों को देखकर खुश है जय श्री राम।' इस पर एक यूजर ने रिप्लाई किया, 'आपने फिर एंटी तान्या टीट्स को रीट्वीट क्यों किया? विक्टिम कार्ड मत प्ले करिए। आप वकील हैं। आपको पता है कि आप क्या कर रही हैं। हम तान्या के फैंस आपकी इज्जत करते हैं लेकिन आप हमेशा उसके खिलाफ जाती हैं और दोगला और गटर को सपोर्ट करती हैं। वो भी ठीक है लेकिन एंटी तान्या की चीजों को रीट्वीट करने की हिम्मत मत करिए।'
अगर वो वाकई संस्कारी है, डरी हुई है, बेबस है तो वो बिग बॉस क्यों गई। मामा की बारात में आई थी क्या? बिग बॉस 19 से पहले उसे कोई नहीं जानता कि वह एग्जिस्ट भी करती है। फेम मिल गया और अब शो के बारे में भला-बुरा बोल रही है। कि कैसे उसे टॉर्चर किया गया।मैंने तो उसके बारे में कभी कुछ नहीं कहा। यहां तक कि लोगों ने मुझे शो से फुटेज तक भेजी। लेकिन वो सब गेम का हिस्सा था और तान्या मित्तल जानती थी कि उसे क्या मिल रहा है ऐसा करके।

तान्या मित्तल के फैंस को कुनिका सदानंद ने फटकारा

इसी पर कुनिका बिफर गईं। उन्होंने क्लास लगा दी। लिखा, 'मेरे से से गुस्ताखी नहीं करना। मुझे छटपुंजियों से डर नहीं लगता। शेरनी हूं मैं समझे। गीदड़ की झुंड। तुम्हारी तान्या ने मेरे खिलाफ काफी कुछ इंटरव्यूज में बोला लेकिन मैंने कभी अपने इंटरव्यूज में उसके खिलाफ कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा। और अगर वो वाकई संस्कारी है, डरी हुई है, बेबस है तो वो बिग बॉस क्यों गई। मामा की बारात में आई थी क्या? बिग बॉस 19 से पहले उसे कोई नहीं जानता कि वह एग्जिस्ट भी करती है। फेम मिल गया और अब शो के बारे में भला-बुरा बोल रही है। कि कैसे उसे टॉर्चर किया गया। उसने कई सारे माइंड गेम्स खेले। पीठ पीछे बातें की। खासकर फरहाना, जीशान, नीलम और अमल के साथ मेरे बारे में। मैंने तो उसके बारे में कभी कुछ नहीं कहा। यहां तक कि लोगों ने मुझे शो से फुटेज तक भेजी। लेकिन वो सब गेम का हिस्सा था और तान्या मित्तल जानती थी कि उसे क्या मिल रहा है ऐसा करके।'

कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल को कहा- गुंडी

इसके अलावा, दूसरे यूजर ने जब लिखा, 'अब समझ आया। तान्या मित्तल की बाकू ट्रिप की वजह से ये सब हो रहा है। प्लीज कुनिका मैम आप अपनी सेहत का ध्यान रखिए और खुश रहिए।' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'मेरी सेहत के बारे में चिंता मत करो। अपनी मैडम तान्या मित्तल का ख्याल रखो, क्योंकि बिग बॉस के घर में वह डर गई थीं कि कोई उन्हें मार डालेगा। और वसे भी तान्या मित्तल को मेरे जितना घूमने में कई साल लगेंगे। मैं बस दिखावा नहीं करती।' एक यूजर ने लिखा, 'तान्या के खिलाफ के पोस्ट को क्यों रीट्वीट किया था एहसान फरामोश। बि$।' इस पर एक्ट्रेस ने पलटवार किया, 'चुप कर गटर छाप। मेरी मर्जी मैं अब और एक्सपोज करूंगी तेरे आइडल को। गुंडी।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.