Select Date:

श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने ऑस्ट्रेलिया में Beach पर दिए स्टनिंग पोज, डॉलफिन ने किया कुछ ऐसा कि देखती रह गईं वो

Updated on 25-11-2025 01:53 PM
टीवी की पॉप्युलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक बार फिर से अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने हालिया ऑस्ट्रेलिया वकेशन की कुछ और खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। पलक तिवारी ने अपने ऑस्ट्रेलिया वकेशन की तुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं।उन्होंने ने इस वकेशन की लेटेस्ट 8 तस्वीरें और दो वीडियोज़ शेयर किए हैं जिनमें वो अपना बीच हॉलीडे जमकर इंजॉय करती नजर आ रही हैं।

पलक तिवारी अक्सर अपने फुर्सत के पलों में देश-विदेश घूमने निकल जाया करती हैं। एक बार फिर से पलक अपने वकेशन की तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इन तस्वीरों में पलक स्विम वेयर और बीच आउटफिट में मौज मस्ती करती नजर आ रही हैं। हालांकि, ऐसा नहीं कि पलक इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं बल्कि हाल ही में वो अपना हॉलीडे मनाने पहुंची थीं।

पलक तिवारी पहले भी कर चुकी हैं इस वकेशन की झलकियां पोस्ट

पिछले दिनों 31 अक्टूबर को उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलिया वकेशन की पहले झलक सोशल मीडिया पर दिखाई थी। इसके बाद कुछ तस्वीरें 2 नवंबर को शेयर की थीं। फिर 4 नवंबर को एक वीडियो शेयर करने के बाद 12 नवंबर को भी इस वकेशन की झलकियां दिखाई थीं। हालांकि, पलक ने इस पोस्ट में अपना कॉमेंट बॉक्स ऑफ कर रखा है।

नारियल के पेड़ों के साथ दे रहीं पोज़

अब सोमवार को शेयर करते हुए उन्होंने अपने इस पोस्ट में कुल 11 स्लाइड शेयर किए हैं जिनमें दो वीडियोज़ भी हैं। इन तस्वीरों में वो समंदर किनारे नारियल के पेड़ों के साथ पोज़ देती दिख रही हैं। वहीं बीच मोटर राइट को भी इंजॉय करती नजर आ रही हैं पलक तिवारी।

डॉलफिन को खाना खिलाती दिख रहीं पलक

इसके अलावा एक वीडियो में पलक तिवारी डॉलफिन को कुछ खिलाने की कोशिश भी करती दिख रही हैं। इसके बाद डॉलफिन की तरफ से जो एक्ट दिखता है उसे देखकर पलक हैरान रह जाती हैं। पलक ने अपनी कई और स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, इस ट्रिप पर पलक किनके साथ थीं, इसका न तो जिक्र किया है और न ही तस्वीरों में उनके साथ कोई और दिख रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.