Select Date:

ल्‍ब जल रहा था, वो अकेला बैठा था ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार में मौत से पहले भिंडरावाले की उस तस्‍वीर की कहानी

Updated on 18-02-2023 06:40 PM
नई दिल्‍ली: ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार (Operation Blue Star) का जिक्र होते ही खालिस्‍तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले (Jarnail Singh Bhindranwale) का नाम अपने आप आ जाता है। इस ऑपरेशन में मौत से पहले की उसकी आखिरी तस्‍वीर की अपनी ही कहानी है। इसे खींचा था जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय (Raghu Rai) ने। तस्‍वीर में भिंडरावाले का चेहरा सुलगता हुआ दिखता है। आंखें बहुत कुछ कहने को उतावली, गुस्‍से, डर और तनाव का भाव। जिस वक्‍त यह तस्‍वीर ली गई थी जरनैल सिंह स्‍वर्ण मंदिर के एक कमरे में चारपाई पर अकेला बैठा था। इस कमरे में बल्‍ब जल रहा था। रघु राय को देखते ही वह चीख उठा था। उसने गुस्‍से से पूछा था- तू क्‍यों आया है। मशहूर फोटोग्राफर का भिंडरावाले से पहले भी मिलना-जुलना था। रघु ने तब कहा था कि वह तो आते ही रहते हैं। वह उनसे मिलने ही आए हैं।

रघु राय ने द लल्‍लनटॉप के साथ इंटरव्‍यू में भिंडरावाले की उस फोटो के बारे में बताया है जो उसकी मौत से पहले खींची गई थी। उन्‍होंने यह भी बताया क‍ि भिंडरावाले की मौत से पहले स्‍वर्ण मंदिर का माहौल कैसा था। उन्‍होंने ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार से ठीक एक दिन पहले भिंडरावाले की खींची गई तस्‍वीर के बारे में विस्‍तार से बताया है।
भिंडरावाले को पाजी कहते थे रघु राय
रघु राय ने कहा कि वह भिंडरावाले को पाजी कहा करते थे। उनका अक्‍सर स्‍वर्ण मंदिर आना-जाना होता था। भिंडरावाले हरमिंदर साहिब के कॉम्‍प्‍लेक्‍स में पहले चौथे फ्लोर पर बैठता था। उसके साथ कई बंदूकधारी रहते थे। वह बहुत कड़क आवाज में बोलता था। दूसरे लोग उसे संत जी बुलाते थे। आज भी उसकी तस्‍वीरे बिकती हैं जिसमें उसके पीछे प्रभामंडल दिखता है। उनके साथ रहने वाले एक सरदार ने पाजी कहने पर रघु राय से आपत्ति जताई थी। उसने कहा था कि वो हमारे संत जी हैं। भाई नहीं। अच्‍छा होगा क‍ि रघु भी उन्‍हें संत जी ही कहकर बुलाया करें। रघु ने इन शख्‍स से कह द‍िया था क‍ि आगे से वह ऐसा ही करेंगे। हालांकि, वह भ‍िंंडरावाले को आगे भी पाजी ही कहते रहे।
जान‍िए तस्‍वीर की पूरी कहानी
ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार से पहले तमाम जर्नलिस्‍ट को एक जगह पैक कर दिया गया था। किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं थी। खालिस्‍तानी आतंकी अकाल तख्‍त में जाकर छुप गया था। पहले वह जहां पर रहता था, वहां तक पहुंचना आसान था। यही कारण था कि भिंडरावाले ने यह तरीका अपनाया था। रघु राय बड़ी जुगाड़ से वहां तक पहुंच पाए थे। इसके ल‍िए उन्‍होंने पुराने कॉन्‍टैक्‍ट्स का इस्‍तेमाल क‍िया था।

रघु राय ने बताया कि अकाल तख्‍त में तीसरी मंजिल पर सिर्फ एक बल्‍ब जल रहा था। वो अकेला चारपाई पर बैठा था। भिंडरावाले ने रघु राय से चीखते हुआ पूछा - तू क्‍यों आया है यहां। इस पर रघु बोले - अरे पाजी मैं तो आपसे लंबे समय से मिलता आया हूं। हम दोनों की तो दोस्‍ती है। आप मुझसे पूछ रहे हो कि मैं क्‍यों आया हूं। जवाब में भिंडरावाले ने रघु से मिलने आने का मकसद पूछा। रघु ने बताया कि वह सिर्फ उनकी कुछ तस्वीरें लेने आए हैं।
कमरे में स‍िर्फ एक बल्‍ब जल रहा था
कमरे में सिर्फ बल्‍ब की लाइट थी। रघु ने भिंडरावाले का पोट्रेट बनाया। उन्‍होंने कहा कि तस्‍वीर में देखा जा सकता है कि उसकी आखों में गुस्‍सा भी था और डर भी। इसके बाद भिंडरावाले ने रघु को वहां से तुरंत चले जाने को कहा। रघु के मुताबिक, उसे एहसास हो गया था कि क्‍या होने वाला है। वो खौफ भिंडरावाले की आंखों में दिख रहा था। ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार में अकाल तख्‍त को बुरी तरह से नुकसान हुआ था। उन्‍होंने चुपके से इसकी भी बहुत सी तस्‍वीरें खींची थी।

मौत से कुछ समय पहले भिंडरावाले ने जिन पत्रकारों से बात की थी उनमें रघु राय के अलावा टाइम्‍स ऑफ इंडिया के सुभाष किरपेकर और बीबीसी के मार्क टली भी थे। सुभाष किरपेकर इकलौते पत्रकार थे जो स्‍वर्ण मंदिर को घेर लिए जाने के बाद भिंडरावाले से मिले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.