Select Date:

पेटीएम को लेबर कमिश्नर का समन:कंपनी को यह समन कुछ एम्प्लॉइज को जबरन निकाले जाने के मामले में भेजा गया

Updated on 10-07-2024 01:56 PM

बेंगलुरु के रीजनल लेबर कमिश्नर ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन-97 कम्युनिकेशंस को समन जारी किया है। कंपनी को यह समन कुछ एम्प्लॉइज को जबरन निकाले जाने के मामले में दिया गया है।

कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंपनी से जुड़े रहे कुछ एम्प्लॉइज ने लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री में कई शिकायतें दर्ज की थीं। कंपनी पर कानूनों का उल्लंघन कर जबरन स्टाफ को निकाले जाने का आरोप लगाया था।

यह नोटिस मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट के डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) के रीजनल लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) की तरफ से जारी किया गया है।

नोटिस के मुताबिक, पेटीएम के मैनेजमेंट और शिकायत करने वालों को सभी जरूरी रिकॉर्ड के साथ लेबर डिपार्टमेंट के ऑफिस में पेश होने को कहा गया है।

हम अपने सभी एम्प्लॉइज के योगदान की अहमियत समझते हैं: पेटीएम
इस मामले में पेटीएम के स्पोक्सपर्सन ने बताया, 'हम अपने सभी एम्प्लॉइज के योगदान की अहमियत समझते हैं और उनके समर्पण की कद्र करते हैं। कुछ एम्प्लॉइज को मुक्त करने का फैसला मुश्किल भरा है और यह सभी उपलब्ध विकल्पों पर विचार-विमर्श करने के बाद ही किया गया है।'

छंटनी वाले एम्प्लॉइज की हरमुमकिन मदद करने की कोशिश की है
मैनेजमेंट टीम का यह भी कहना था कि उसने छंटनी वाले एम्प्लॉइज की हरमुमकिन मदद करने की कोशिश की है और पूरे प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखी है।

स्पोक्सपर्सन ने बताया, 'हम प्रभावित एम्प्लॉइज की किसी भी तरह की दिक्कत के बारे में बात करने और उसका समाधान निकालने के लिए मौजूद हैं। इसके अलावा, हम अपने एम्प्लॉइज की बेहतरी के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।'

क्या है पूरा मामला
कंपनी द्वारा जिन एम्प्लॉइज को बिना नोटिस या पैकेज के इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने ने लेबर मिनिस्ट्री के समाधान पोर्टल और अन्य सावर्जनिक माध्यमों के जरिए शिकायतें दर्ज की थीं।

इन शिकायतों में जरूरी ईमेल के साथ फिर से नियुक्ति की मांग की गई थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर पाबंदी लगाने के बाद इस फर्म ने बड़े पैमाने पर रिस्ट्रक्चरिंग की थी। तब इसके तहत कई एम्प्लॉइज की छंटनी की गई थी।

15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक में डिपॉजिट बंद हुआ
RBI ने 31 जनवरी को नियमों का लंबे समय तक अनुपालन न करने का हवाला देते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़े बिजनेस रिस्ट्रिक्शंस यानी प्रतिबंध लगाए थे। तब RBI ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा था कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट में पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा।

इस बैंक के जरिए वॉलेट, प्रीपेड सर्विसेज, फास्टैग और दूसरी सर्विसेज में पैसा नहीं डाला जा सकेगा। हालांकि, बाद में RBI इस डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया था। 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक में डिपॉजिट बंद हो गया है। RBI को पेटीएम की KYC में बड़ी अनियमितताएं मिली थी, जिससे ग्राहक सीरियस रिस्क में आ गए थे।

पेटीएम ने लाखों ग्राहकों की KYC नहीं की थी। लाखों अकाउंट का पैन वैलिडेशन नहीं हुआ था। मल्टीपल कस्टमर्स के लिए सिंगल पैन का इस्तेमाल हो रहा था। कई मौकों पर RBI को बैंक की ओर से गलत जानकारी भी दी गई। आरबीआई को बड़ी संख्या में निष्क्रिय खाते भी मिले थे।

2009 में हुई थी पेटीएम की शुरुआत
पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने अगस्त 2009 में पेटीएम पेमेंट ऐप को लॉन्च किया था। अभी देश में पेटीएम के 30 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। पेटीएम का मार्केअ कैप 29.39 हजार करोड़ रुपए है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.