Select Date:

लाबुशेन का लगातार तीसरा टेस्ट शतक:वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए नाबाद 120 रन

Updated on 09-12-2022 06:24 PM

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन (120*) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में शतकीय पारी खेली। यह लाबुशेन का लगातार तीसरा टेस्ट शतक है। उनसे पहले डेविड वार्नर 2 बार यह कारनामा कर चुके हैं।

वर्तमान टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज इस बल्लेबाज ने दूसरा बार यह कारनामा किया है। इससे पहले वे 2019 में ऐसा कर चुके हैं। जबकि वार्नर ने 2014 और 2015 में ऐसा किया है। उनकी पारी की बदौलत कंगारू टीम ने एडिलेड में मजबूत शुरुआत की। उसने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 114 रन बनाकर लाबुशेन का साथ दे रहे हैं।

वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ, जेसन होल्डर और ड्वेन थॉमस को एक-एक विकेट मिले हैं।

खाता भी नहीं खोल सके कप्तान
ऑस्ट्रलिया की ओर से ओपनर डेविड वार्नर ने 21, उस्मान ख्वाजा ने 62 रन बनाए। जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

दूसरी बार लगातार 3 टेस्ट सेंचुरी जमाई
लाबुशेन ने दूसरी बार यह कारनामा किया है। 3 साल पहले वे 2019 में टेस्ट में लगातार 3 सेंचुरी जमा चुके हैं। तब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2 और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सेंचुरी जमाई थी। उनके अलावा डेविड वार्नर 2014 और 2015 में 2 बार लगातार 3 टेस्ट शतक लगा चुके हैं।

पहले टेस्ट में भी बनाया था रिकॉर्ड
लाबुशेन ने पहले टेस्ट में भी रिकॉर्ड बनाया था। वे एक ही टेस्ट की पहली पारी में डबल और दूसरी में सेंचुरी जड़ने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले डग वाल्टर्स और ग्रेग चैपल ही ऐसा कर सके थे।

एक दिन पहले नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने
लाबुशेन बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने थे। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट को पीछे छोड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.