Select Date:

लाख करोड़ की लॉटरी! रेपो रेट में कटौती के बाद शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला

Updated on 06-06-2025 02:34 PM
नई दिल्ली: कमजोर शुरुआत के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में काफी तेजी आई। ऐसा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के कारण हुआ। बैंकिंग, फाइनेंस और ऑटो जैसे सेक्टर में तेजी देखी गई। दोपहर 12 बजे, BSE सेंसेक्स 829 अंक यानी 103 फीसदी की तेजी के साथ ऊपर 82,281 अंक पर था जबकि निफ्टी50 इंडेक्स 267 अंक यानी 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 25,018 अंक पर पहुंच गया। इस तेजी से BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 2.21 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 449.71 लाख करोड़ रुपये हो गया।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट को 6.00% से घटाकर 5.50% करने का फैसला किया। यह लगातार तीसरी बार है जब केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। MPC ने साथ ही अपने नीतिगत रुख को 'Accommodative' से बदलकर 'Neutral' कर दिया है। इसका मतलब है कि अब RBI विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ महंगाई को भी काबू में रखने पर ध्यान देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.