Select Date:

लाखों लोगों ने पोर्ट किए BSNL के सिम, निजी कंपनियों के टैरिफ बढ़ने से फिर चमकी किस्मत

Updated on 13-07-2024 02:27 PM

नेशनल डेस्क: देश में  एक दौर था जब भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) का सिम हासिल करने के लिए लंबी कतारें लगती थी, उसके बाद वह दौर भी आया जब बी.एस.एन.एल. निजी कंपनियों के आगे बौना साबित हो गया और इस ग्राहकों ने अपने मोबाइल नंबर निजी टेलीकॉम ऑपरेटर को पोर्ट करा दिए। दरअसल सरकार की नीतियों के चलते यह निजी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा ही नहीं कर पाया। अलबत्ता अब बी.एस.एन.एल. के पास कमाई का एक और मौका हाथ लगा है जब देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां, जियो, एयरटेल और वी.आई. (वोडाफोन), ने इसी महीने से अपने बढ़े हुए टैरिफ लागू कर दिए। टैरिफ में बढ़ोतरी इतनी ज्यादा है कि लाखों लोग सस्ते प्लान के लिए अपने सिम बी.एस.एन.एल. में पोर्ट करवा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाला गुस्सा
जियो और एयरटेल के बढ़े हुए दाम 3 जुलाई से लागू हो गए, जबकि वी.आई.  के दाम 4 जुलाई से लागू हुए हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जियो ने की है, जिसने अपने प्लान के दाम 12 से 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। एयरटेल ने 11 से 21 प्रतिशत तक की वृद्धि की है, जबकि वी.आई. ने 10 से 21 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए हैं। इस वृद्धि से सबसे ज्यादा नाराजगी जियो को लेकर है, जिसके कारण लोग अब बी.एस.एन.एल. की तरफ रुख कर रहे हैं। सभी टॉप प्राइवेट कंपनियों ने मासिक , त्रैमासिक और वार्षिक रिचार्ज प्लान में 25 प्रतिशत की वृद्धि की है। एक साथ टैरिफ में वृद्धि के कारण लोगों में काफी असंतोष है और वे सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक्स  पर बॉयकॉट जियो ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग जियो के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं।

बी.एस.एन.एल. लांच कर रहा है नए प्लान
बी.एस.एन.एल. नए प्लान पेश करके और अपने मौजूदा प्लान में अतिरिक्त लाभ देकर इस स्थिति का फायदा उठा रहा है। राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी अगले महीने देश भर में अपनी 4 जी सेवाएं भी लॉन्च कर सकती है। बी.एस.एन.एल. अपने मौजूदा यूजर्स और नए यूजर्स दोनों के लिए आकर्षक प्लान पेश कर रहा है, जो अब अपने मौजूदा नेटवर्क को बी.एस.एन.एल. में पोर्ट करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि बी.एस.एन.एल. के प्लान नॉर्थ ईस्ट, जम्मू-कश्मीर और असम को छोड़कर पूरे देश में लागू होंगे। बी.एस.एन.एल. नेटवर्क 4 जी नेटवर्क तक ही सीमित है, जबकि इसके प्रतिस्पर्धी 5जी नेटवर्क पर चले गए हैं।

लोग तलाश रहे हैं किफायती प्लान
प्राइवेट कंपनियों के बढ़े हुए दामों के बाद अब लोग सस्ता और किफायती विकल्प तलाश रहे हैं। बी.एस.एन.एल. के पास उपयोगकर्ताओं के लिए कई किफायती प्लान्स पहले से मौजूद हैं। अगर कम पैसों में लंबी वैधता वाला रिचार्ज करवाना है, तो 397 रुपये वाला प्लान सही रहेगा। इसमें 150 दिन की वैधता मिलेगी।

पॉपुलर मंथली प्लान
-रिचार्ज: 199 रुपये का
-पैक की वैधता: 30 दिन
-कुल डेटा: 60 जीबी
-हाई स्पीड डेटा: 2 जीबी/प्रतिदिन
-वॉइस कॉल: अनलिमिटेड
-एसएमएस: 100 एसएमएस/प्रतिदिन

बिना फीस दिए ऐसे करवा सकेंगे नंबर पोर्ट
अपने सिम को बी.एस.एन.एल. में पोर्ट करने के लिए सबसे पहले, आपको 1900 पर एक एसएमएस भेजकर एक यूनिक पोर्टिंग कोड (यू.पी.सी.) प्राप्त करना होगा। ‘पोर्ट स्पेस 10 अंकों का मोबाइल नंबर’ लिखें। जम्मू-कश्मीर प्रीपेड ग्राहकों के मामले में, किसी को एसएमएस भेजने के बजाय 1900 पर कॉल करना होगा। सभी सेवा क्षेत्रों के लिए अनुरोध की तारीख से या नंबर पोर्ट आउट होने तक यू.पी.सी. 15 दिनों के लिए मान्य रहेगा।इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए  बी.एस.एन.एल. ग्राहक सेवा केंद्र/ऑथराइज्ड फ्रेंचाइजी/रिटेलर के पास जाना होगा। इसके बाद आपको ग्राहक आवेदन पत्र भरना होगा और सिम पोर्ट करने के लिए आवश्यक फीस का भुगतान करना होगा। कंपनी  बी.एस.एन.एल. में पोर्ट करने के लिए कोई फीस नहीं लेगी। इसके बाद आपको एक नया  बी.एस.एन.एल. सिम कार्ड जारी किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.