सीएम बनने से पहले ही एन चंद्रबाबू नायडू पर लक्ष्मी हुई मेहरबान, परिवार ने 12 दिन में कमा लिए 1,225 करोड़
Updated on
10-06-2024 03:01 PM
नई दिल्ली: एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) एक बार फिर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही उन पर नोटों की बरसात हो रही है। पिछले 12 दिनों में उनके परिवार को नेटवर्थ में 105 फीसदी उछाल आई है। इसके साथ ही नायडू परिवार की नेटवर्थ में 1,225 करोड़ रुपये की तेजी आई है। सोमवार को हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods) का शेयर बीएसई पर एक बार फिर 10 फीसदी का अपर सर्किट छू गया। इसके साथ ही इस शेयर ने 727.9 रुपये का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छू लिया है। दो हफ्ते पहले 23 मई को इसका बंद भाव 354.5 रुपये था। तीन जून से इसमें लगातार तेजी देखी जा रही है। इस कंपनी में नायडू के परिवार की 35.71 फीसदी हिस्सेदारी है।
नायडू के पुत्र नारा लोकेश हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर हैं। 31 मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी में उनकी करीब 10.82 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी के अन्य प्रमोटर्स में नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी नारा और पोता देवांश नारा शामिल हैं। कंपनी में उनकी क्रमश: 24.37 फीसदी और 0.06 फीसदी हिस्सेदारी है। नायडू की बहू ब्राह्मणी की भी कंपनी में 0.46 फीसदी हिस्सेदारी है। 10 जून, 2024 के आंकड़ों के मुताबिक हेरिटेज फूड्स में भुवनेश्वरी नारा की हिस्सेदारी की कीमत 1631.6 करोड़ रुपये है जबकि नारा लोकेश की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 724.4 करोड़ रुपये है। हेरिटेज फूड्स में नायडू के परिवार की हिस्सेदारी की वैल्यू 2,391 करोड़ रुपये है।
क्यों आई तेजी
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा के बाद से ही हेरिटेज फूड्स के शेयरों में तेजी दिख रही है। इन चुनावों में तेलुगुदेशम गठबंधन को 175 में से 165 सीटें मिली हैं। तेलुगुदेशम का बीजेपी और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन है। हेरिटेज फूड्स देश की प्रमुख वैल्यू-एडेड और ब्रांडेड डेयरी प्रॉडक्ट्स कंपनियों में से एक है। इसकी सहयोगी कंपनी हेरिचेज न्यूट्रीवेट लिमिटेड चारा बिजनस में है। हेरिटेज फूड के मिल्क प्रॉडक्ट्स 11 राज्यों में 15 लाख से अधिक घरों में इस्तेमाल किए जाते हैं। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी के रेवेन्यू में 17 फीसदी और प्रॉफिट में 83 फीसदी तेजी आई। इस साल इसके शेयरों में 126 फीसदी तेजी आई है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…