लक्ष्य सेन यूएस ओपन के सेमीफाइनल में, चीनी खिलाड़ी से हारकर खत्म हुआ पीवी सिंधु का सफर
Updated on
15-07-2023 02:51 PM
काउंसिल ब्लफ्स (अमेरिका): दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सीधे गेम में हारकर अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई। वहीं पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन अंतिम चार में पहुंच गए। विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज सिंधु को चीन की गाओ फांस जि ने 22-20, 21-13 से हराया। गाओ फांस जि के खिलाफ पीवी सिंधु की यह 5वीं भिड़ंत थी। इसमें भारतीय खिलाड़ी को 4 हार मिली है।
पिछले हफ्ते कनाडा ओपन में सिंधु ने चीनी खिलाड़ी को हराया था। लेकिन इस बार वह कमाल नहीं दोहरा पाईं। सिंधु को 36वीं रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी ने काफी परेशान किया। पहले गेम में सिंधु लंबी रैलियां नहीं लगा सकी। दूसरे गेम में फांग जि ने सिंधु को स्वाभाविक खेल खेलने ही नहीं दिया।
वहीं लक्ष्य ने भारत के ही शंकर मुथुसामी सुब्रहण्यन को 21-10, 21-17 से मात दी। लक्ष्य का सामना सेमीफाइनल में चीन के लि शि फेंग से होगा जिनके खिलाफ उनका जीत हार का रिकॉर्ड 5-3 का है। वहीं पुरूष एकल में लक्ष्य ने चेन्नई के 19 वर्ष के शंकर को आसानी से मात दी। उन्होंने 42 रेलियां लगाई जबकि शंकर 27 ही लगा सका। मुकाबला 38 मिनट तक चला।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…