लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत, फाइनल में चीनी शटलर को चटाई धूल, साल का दूसरा बड़ा खिताब
Updated on
10-07-2023 02:46 PM
कैलगरी: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारत के लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन 2023 में मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के ली शी फेंग (विश्व नंबर 10) को सीधे गेम में 21-18, 22-20 से हराकर मेंस एकल का खिताब अपने नाम किया। यह लक्ष्य का दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर 500 खिताब है क्योंकि उन्होंने इससे पहले जनवरी 2022 में इंडिया ओपन जीता था। वर्तमान में विश्व में 19वें स्थान पर मौजूद लक्ष्य ने राउंड ऑफ 32 में वर्ल्ड रैंकिंग चार वाले थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को सेमीफाइनल में जबकि दुनिया के 11वें नंबर के शटलर जापान के केंटो निशिमोतो को को हराकर खिताब जीता।
लक्ष्य का सामना फाइनल में जिस शटलर से हुआ था, उसके खिलाफ उनका जीत का रिकॉर्ड 4-2 का है। यह एक साल में उनका पहला बीडब्ल्यूएफ फाइनल भी था। रैंकिंग्स में छठे स्थान पर रह चुके सेन ने पिछला फाइनल पिछले साल अगस्त में कॉमनवेल्थ गेम्स में खेला था।
इससे पहले भारत की पीवी सिंधु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं और विमिंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची से 14-21, 15-21 से हार गईं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…