Select Date:

लक्ष्य सेन का 'लक्ष्य' फाइनल पर, चीनी धुरंधर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे, खिताब से बस दो कदम दूर

Updated on 07-03-2026 12:38 PM
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने चीन के ली शी फेंग को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही 24 वर्षीय लक्ष्य इस टूर्नामेंट में अब अकेले भारतीय चुनौती बचे हैं।

चीनी दीवार ढह गई, 45 मिनट में लक्ष्य की जीत

लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने ली शी फेंग को मात्र 45 मिनट के खेल में 21-13, 21-16 से मात दी। पहले गेम में लक्ष्य ने शुरुआती बढ़त बनाई और लगातार छह अंक लेकर गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य की आक्रामक शैली और सटीक नेट प्ले के सामने वे टिक नहीं सके। लक्ष्य ने 2024 में भी यहां सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई से भिड़ंत

लक्ष्य ने इस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में दुनिया के नंबर-1 और गत चैंपियन शी युकी को हराकर सनसनी फैला दी थी। अब सेमीफाइनल में उनका सामना कनाडा के दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई से होगा। लक्ष्य की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फैंस को उनसे फाइनल में पहुंचने और खिताब जीतने की पूरी उम्मीद है।

अन्य भारतीयों का सफर खत्म

ऑल इंग्लैंड ओपन में इस बार अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए सप्ताह निराशाजनक रहा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर हो गई, जबकि मालविका बंसोड़ और उन्नति हुड्डा को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने यात्रा में व्यवधान के कारण समय पर बर्मिंघम न पहुंच पाने की वजह से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी भी चोट के कारण रिटायर होकर बाहर हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.