Select Date:

'लाल सिंह चड्ढा कोई महान फिल्‍म नहीं थी', Anupam Kher बोले- बॉयकॉट नहीं, खराब कॉन्‍टेंट के कारण फ्लॉप हुई फिल्‍म

Updated on 01-05-2023 07:59 PM
आमिर खान की पिछली फिल्‍म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्‍स ऑफिस पर डिजास्‍टर साबित हुई। जबकि ओटीटी पर रिलीज के बाद यह फिल्‍म 'नेटफ्ल‍िक्‍स' पर महीनों तक टॉप ट्रेंड में रही। अद्वैत चंदन के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म हॉलीवुड की कल्‍ट क्‍लासिक 'फॉरेस्‍ट गम्‍प' का रीमेक थी। फिल्‍म के सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के पीछे 'बॉयकॉट ट्रेंड' को वजह माना गया। लेकिन दिग्‍गज एक्‍टर अनुपम खेर इस बात से सहमत नहीं हैं। उन्‍होंने एक नए इंटरव्‍यू में बॉयकॉट ट्रेंड पर अपनी राय रखी है। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि 'लाल सिंह चड्ढा' कोई महान फिल्‍म नहीं थी और इसके फ्लॉप होने के पीछे बॉयकॉट कोई वजह नहीं है।
'Laal Singh Chaddha' बीते साल 11 अगस्‍त 2022 को रिलीज हुई थी। रक्षा बंधन और स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने के बावजूद इस फिल्‍म ने लाइफटाइम महज 59.58 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। 'न्‍यूज एजेंसी ANI से बातचीत में Anupam Kher कहते हैं, 'लाल सिंह चड्ढा कोई महान फिल्‍म नहीं थी। अगर वह एक अच्‍छी फिल्‍म होती तो दुनिया की कोई ताकत उसे हिट होने से नहीं रोक पाती। आमिर खान की 'पीके' एक अच्‍छी फिल्‍म थी और उसने बढ़‍िया परफॉर्म किया। मुद्दा ये है कि आपको सच्चाई स्वीकार करने की जरूरत है।'


'बॉयकॉट से कुछ नहीं होता, फिल्‍म अच्‍छी होगी तो चलेगी'

दिग्गज एक्‍टर ने आगे कहा, 'मैं Boycott Bollywood ट्रेंड के पक्ष में नहीं हूं। बिल्कुल भी नहीं। मैं नहीं मानता कि ऐसा कोई ट्रेंड फिल्‍म को हिट होने से रोक सकता है। आप किसी को रोक नहीं सकते। अगर आपका प्रोडक्‍ट अच्छा है, तो उसे दर्शक अपने-आप मिल जाएंगे। बल्‍क‍ि, प्रतिशोध में लोग और देखेंगे। इस ट्रेंड को खत्‍म करने का एक ही तरीका है कि आप शानदार काम करें।'

आमिर के पुराने बयान की ओर इशारा, अनुपम बोले- साहस होना चाहिए

'बॉयकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड पर अपनी बात रखते हुए अनुपम खेर ने आमिर खान के 'हिंदुस्‍तान में रहने में डर लगता है' वाले बयान की ओर इशारा किया। उन्‍होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि इस तरह के ट्रेंड का फिल्म पर कोई असर पड़ेगा। अगर फिल्म अच्छी है तो चलेगी, लेकिन खराब है तो नहीं चलेगी। हर किसी को अभिव्यक्ति की आजादी है और अगर किसी एक्‍टर को किसी हालात के बारे में कुछ भी कहने का अधिकार है, तो उन्हें भी यह साहस रखना चाहिए कि लोग जब उनके बारे में कुछ कहें तो वह सुन सकें।'

आमिर ने कहा था- पत्‍नी को भारत में लगता है डर

आमिर खान की फिल्‍म 'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ बॉयकॉट का शोर 2015 में उनके इंटरव्‍यू के बाद ही शुरू हो गया था। उस इंटरव्‍यू में आम‍िर ने अपनी तत्कालीन पत्नी किरण राव का जिक्र करते हुए कहा था, 'मेरी बीवी मुझे सलाह देती है कि देश में 'बढ़ती असहिष्णुता' के कारण हम भारत से बाहर चले जाएं।'

अनुपम खेर की पिछली फिल्‍म हुई थी बुरी तरह फ्लॉप

बहरहाल, अनुपम खेर की पिछली फिल्‍म 'श‍िव शास्‍त्री बलबोआ' बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। वह अब आगे कंगना रनौत के डायरेक्‍शन में बन रही 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास विद्युत जामवाल के साथ 'IB71', 'द सिग्नेचर', अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' जैसी फिल्‍में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.