Select Date:

गौतम अडानी ने पूरी जिंदगी जितना कमाया, उससे ज्यादा एक दिन में कमा गए लैरी एलिसन

Updated on 11-09-2025 02:33 PM
नई दिल्ली: डेटाबेस सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी ओरेकल के शेयरों में बुधवार को करीब 40% अधिक तेजी आई। इससे कंपनी के फाउंडर लैरी एलिसन कुछ समय के लिए दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए। इस तेजी से उनकी नेटवर्थ में 100 अरब डॉलर की तेजी आई। आखिरकार कंपनी का शेयर करीब 35 फीसदी के साथ बंद हुआ और एलिसन की नेटवर्थ 383 अरब डॉलर पहुंच गई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक एलिसन की नेटवर्थ में बुधवार को 88.5 अरब डॉलर की तेजी आई जो गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ (80.9 अरब डॉलर) से ज्यादा है।

मस्क $384 अरब के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। वह करीब एक साल से नंबर 1 बने हुए हैं लेकिन अब उनकी कुर्सी को खतरा पैदा हो गया है। इस साल उनकी नेटवर्थ में $48.2 अरब की गिरावट आई है जबकि एलिसन की नेटवर्थ $191 अरब बढ़ी है। ओरेकल के तिमाही नतीजे अनुमानों से बेहतर रहे हैं। इस कारण कंपनी के शेयरों में तेजी आई। इस साल कंपनी के शेयरों में 45% तेजी आई है। एलिसन ने करीब 37 साल तक ओरेकल की कमान संभालने के बाद सितंबर 2014 में सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वह कंपनी के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं।

अंबानी-अडानी का हाल

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग 264अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 252 अरब डॉलर के साथ चौथे, लैरी पेज (210 अरब डॉलर) पांचवें, सर्गेई ब्रिन (196 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बालमर (172 अरब डॉलर) सातवें, बर्नार्ड आरनॉल्ट (162 अरब डॉलर) आठवें, एनवीडिया के जेंसन हुआंग (154 अरब डॉलर) नौवें और माइकल डेल (151 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।
अमेरिका के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (148 अरब डॉलर) टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स भी 120 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब 15वें नंबर पर खिसक चुके हैं। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 97.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 7.26 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 80.9 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 2.19 अरब डॉलर की तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.