आलीशान जीवनशैली
अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए जाने जाने वाले एलिसन ने लग्जरी रियल एस्टेट पर करोड़ों डॉलर खर्च किए हैं। इनमें कैलिफोर्निया के मलीबू में प्रॉपर्टी, रेंचो मिराज में एक घर और प्राइवेट गोल्फ कोर्स और वुडसाइड में जापानी महल जैसा घर शामिल है। साथ ही रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में एस्टर बीचवुड मेंशन भी है। उन्होंने 2010 में गिविंग प्लेज पर साइन किया था। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का कम से कम 95% हिस्सा दान करने का वादा किया था।करीब 37 साल तक ओरेकल की कमान संभालने के बाद एलिसन ने सितंबर 2014 में सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वह कंपनी के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं। वह दिसंबर 2018 से अगस्त 2022 तक टेस्ला के बोर्ड में भी रहे। एलिसन ने साल 2012 में हवाई आईलैंड में एक पूरा द्वीप करीब 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था और 2020 में वह स्थाई रूप से वहां रहने चले गए। ओरेकल और टेस्ला के साथ-साथ उनकी कई कंपनियों में हिस्सेदारी है।
