पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या, 2026 में 30वां आतंकी बना निशाना
Updated on
27-04-2026 05:44 PM
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने अफरीदी पर कई राउंड गोलियां चलाईं थी। अफरीदी LeT कमांडर हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था और इस हमले के दौरान उसे भागने का कोई मौका नहीं मिला। अफरीदी को आतंकी संगठन LeT के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में होने वाले ऑपरेशन्स की एक अहम कड़ी माना जाता था। जांच एजेंसियां उसकी मौत को एक 'टारगेटेड हत्या' यानि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या माना है।
शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या उसी कड़ी का हिस्सा है जिसके तहत पिछले दो सालों में पाकिस्तान में एक के बाद एक कई आतंकियों की हत्या की गई है। पिछले महीने पाकिस्तान के लाहौर में एक टीवी स्टेशन के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने LeT के संस्थापक सदस्य और एक वांटेड आतंकी आमिर हमजा को निशाना बनाया था। रिपोर्टों के अनुसार 67 साल का हमजा इस हमले में बुरी तरह घायल हुआ है।
पाकिस्तान में एक के बाद एक वांटेड आतंकियों की हत्या
एनडीटीवी के मुताबिक इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई मुहम्मद ताहिर अनवर की भी पाकिस्तान में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि उनकी मौत बेहद रहस्यमय परिस्थितियों में हुई थी। अनवर जैश-ए-मोहम्मद के भीतर एक अहम भूमिका निभाता था और इस आतंकी संगठन के ऑपरेशन्स में सक्रिय रूप से शामिल था।
पिछले साल मार्च महीने में LeT का एक टॉप आतंकवादी अबू कतल उर्फ कतल सिंधी भी पाकिस्तान के झेलम सिंध में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों के हाथों मारा गया था। वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी साथी था। आरोप है कि कतल ही जम्मू-कश्मीर में 2024 के रियासी हमले का मास्टरमाइंड था जिसमें नौ लोगों की जान गई थी और 33 अन्य घायल हुए थे।
2026 में अभी तक 30 आतंकियों की हत्या
पाकिस्तान में 2023 के बाद एक के बाद एक कई आतंकियों की हत्या अज्ञात बंदूकधारियों ने की है। 2023 में सात महीने में 7 मोस्ट वांटेड आतंकियों को मार गिराया गया था। इसके अलावा 2026 के पहले चार महीनों में लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों से जुड़े कम से कम 30 आतंकवादियों को लाहौर, कराची और अन्य इलाकों जैसे शहरों में अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया है।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…