Select Date:

'लाफ्टर शेफ्स 2' विनर: करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने 51 स्टार्स जीतकर उठाई चमचमाती ट्रॉफी, जानिए कौन बना रनर-अप

Updated on 28-07-2025 12:57 PM
कुकिंग बैटल का कॉमेडी शो 'लॉफ्टर शेफ्स सीजन 2' आखिरकार खत्म हुआ। 27 जुलाई को इसका ग्रैंड फिनाले एपिसोड ऑन-एयर हुआ था, जिसमें करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने बाजी मार ली और ट्रॉफी उठा ली।इस दौरान कंटेस्टेंट्स को कई तरह के टास्क दिए गए, जिससे वह इस चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम कर सकें। पंजाब-हरियाणा की इस जोड़ी ने हर चुनौती का सामना किया और इस सीजन को अपने नाम लिख दिया।

'लाफ्टर शेफ्स 2' के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में शेफ हरपाल सिंह ने सभी कंटेस्टेंट्स को सीजन की आखिरी डिश बनाने के लिए कहा। उन्हें एक मिठाई बनानी थी, जिसे हूबहू करण कुंद्रा और एल्विश यादव बना पाए और उन्होंने शेफ को इम्प्रेश किया, जिसके बाद उन्हें 51 स्टार मिले। और वह शो जीत गए।

' लाफ्टर शेफ्स 2 ' का रनर-अप कौन?

'लाफ्टर शेफ्स 2' के रनर-अप अली गोनी और रीम शेख रहे, जिन्हें 38 स्टार्स मिले थे। बता दें कि अली पहले सीजन के विनर थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जब उन्होंने शो जीता तो कोई ट्रॉफी नहीं मिली। बस व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि अगले सीजन में मिलते हैं। और इस बार ट्रॉफी मिली है। इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड की रौनक बढ़ाने के लिए 'पति पत्नी और पंगा' के सेट से मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे आए थे। जिन्होंने मोतीचूर के लड्डू बनाए थे।

'पति पत्नी और पंगा' कब से होगा शुरू?

'लाफ्टर शेफ्स 2' जनवरी में शुरू हुआ था और जुलाई में इसका समापन हुआ। अब इसकी जगह 'पति पत्नी और पंगा' 2 अगस्त से टेलीकास्ट किया जाएगा। इसमें तमाम जोड़ियां देखने को मिलेंगी, जैसे कि रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला, हिना खान, रॉकी जायसवाल, अविका गौर, स्वरा भास्कर, सुदेश लहरी समेत अन्य एक्टर्स अपने-अपने पार्टनर्स के साथ इसमें नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.