'राजनीति से नाता रखने वाले वकील भी बन सकते हैं जज कॉलेजियम विवाद के बीच किरेन रिजिजू ने किया इस बात का समर्थन
Updated on
06-02-2023 05:56 PM
नई दिल्ली: कानून मंत्री किरेन रिजिजू रविवार को इस विचार का समर्थन करते दिखे कि राजनीतिक संबद्धता वाले वकील भी न्यायाधीश बन सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा हाल ही में की गई सिफारिशों के बाद इस मुद्दे पर बहस के बीच यह बात सामने आयी है। रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व पूर्व गवर्नर स्वराज कौशल के उस ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसमें कहा गया था कि अतीत में भी, राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।
कौशल ने दो दिन पहले ट्वीट किया था न्यायमूर्ति केएस हेगड़े और न्यायमूर्ति बहारुल इस्लाम दोनों कांग्रेस सांसद थे, जब उन्हें उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति वी. आर. कृष्णा अय्यर केरल में कैबिनेट मंत्री थे। एक बार जब आप पद की शपथ लेते हैं, तो आपको शपथ के साथ जीना होता है।
कौशल ने एक समाचार रिपोर्ट को भी टैग किया है, जिसमें कहा गया है कि मद्रास उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम से आग्रह किया था कि वह अल्पसंख्यकों के खिलाफ टिप्प्णी करने वाली और भारतीय जनता पार्टी से संबद्धता रखने वाली विक्टोरिया गौरी को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के अपने प्रस्ताव को वापस ले ले।
खबरों के अनुसार, वकीलों के एक अन्य समूह ने उनकी कड़ी मेहनत और पेशे के प्रति प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए न्यायाधीश पद पर उनके पदोन्नति की सिफारिश का समर्थन किया है। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए पिछले महीने उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा उनके नाम की सिफारिश की गई थी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…