आयरलैंड दौरे पर नहीं जाएंगे लक्ष्मण-द्रविड़, बिना हेड कोच के खेलेगी टीम इंडिया, 8 साल बाद होगा ऐसा
Updated on
12-08-2023 01:28 PM
नई दिल्ली: आयरलैंड सीरीज के लिए जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त को मुंबई से डबलिन के लिए रवाना होगी। इस टीम का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह करेंगे, जो एक साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं। टीम के साथ कोई मुख्य कोच नहीं होगा। इससे पहले ऐसा कहा जा रहा था कि होड कोच राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख, वीवीएस लक्ष्मण 3 टी20 के लिए टीम के साथ आयरलैंड जाएंगे। लेकिन मामला ऐसा नहीं है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लक्ष्मण टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे हैं।
8 साल में हुआ पहली बार
यह आठ वर्षों में पहली बार है जब भारतीय टीम बिना किसी हेड कोच के कोी सीरीज खेल रही है। 2015 में, डंका फ्लेचर के जाने के बाद, भारत बिना किसी मुख्य कोच के खेला था, जिसमें रवि शास्त्री 2017 में अनिल कुंबले की नियुक्ति तक टीम निर्देशक थे। इससे पहले भी, 2007 में ग्रेग चैपल के जाने के बाद भारत टीम बिना किसी हेड कोच के थी।
उस समय टीम इंडिया के पास मैनेजर लालचंद राजपूत और वेंकटेश प्रसाद बतौर गेंदबाजी कोच और फील्डिंग कोच के रूप में रॉबिन सिंह थे। द्रविड़ एंड कंपनी वेस्ट इंडीज में है। इसलिए यह माना जा रहा था कि लक्ष्मण आयरलैंड जाने वाली टीम के साथ होंगे। उन्होंने पहले जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के दौरों पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन इस बार टीम में सहायक स्टाफ के रूप में कोच सितांशु कोटक और साईराज बाहुतुले होंगे।
आयरलैंड से खेलेगी भारत 3 मैच की टी20 सीरीज
भारत 18,20 और 23 अगस्त को आयरलैंड के दौरे पर सिर्फ 3 मैच की टी20 सीरीज खेलने वाला है। सभी मैच डबलिन में खेले जाएंगे। तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह और अवेश खान जैसे खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच समाप्त होते ही मियामी से डबलिन के लिए उड़ान भरेंगे। भारत दौरे के यूएसए चरण में 12 और 13 अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बैक-टू-बैक टी20 मैच खेलेगा। अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि द्रविड़ आयरलैंड की यात्रा करेंगे या नहीं। रिपोर्टस की माने तो कि भारत के बिजी शेड्यूल की वजह से द्रविड़ ब्रेक लेंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…