लीच अच्छे स्पिनर हैं लेकिन भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले क्या बोल गए जेसन गिलेस्पी
Updated on
22-01-2024 05:29 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी का मानना है कि इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर अनुभवहीन स्पिन गेंदबाजी अटैक के साथ आई है। 5 मैचों की सीरीज 25 जनवरी को हैदराबाद में शुरू होने वाली है। जैक लीच, रेहान अहमद, शोएब बशीर और टॉम हार्टले को सीरीज के लिए स्पिनर के रूप में इंग्लैंड टीम में जगह मिली है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि शोएब बशीर और टॉम हार्टले का डेब्यू भी नहीं हुआ है।। अहमद ने भी सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है।
गिलेस्पी ने याद दिलाया कि भारतीय टीम के कई बल्लेबाज स्पिनर के खिलाफ आसानी से खेल सकते हैं। इसलिए, इंग्लैंड को अपना तेज आक्रमण तैयार रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बशीर से काफी उम्मीदें हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि जैक लीच को आगे बढ़ना होगा और गेंदबाजी का नेतृत्व करना होगा।
गिलेस्पी ने द डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए स्पिनरों में जैक लीच सबसे अनुभवी हैं, क्योंकि उनकी टीम के बाकी तीन स्पिनर काफी नए हैं। रिहान अहमद सिर्फ एक टेस्ट खेले हैं, तो बाकी दो टॉम हार्टले और शोएब बशीर अभी डेब्यू भी नहीं कर पाए हैं। इसलिए पहली टेस्ट के लिए, जो गुरुवार को शुरू हो रही है, सभी की नजरें लीच पर ही टिकी हैं। हालांकि लीच भी खुद सिर्फ 35 टेस्ट मैच ही खेले हैं, लेकिन बाकी तीनों की नई-नवेली स्थिति को देखते हुए, इस सीरीज में वे ही अगुवाई करते दिख रहे हैं।'
गिलेस्पी के अनुसार लीच अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन वह इंग्लैंड के लिए एक रोल प्लेयर है, 2005 एशेज में एशले जाइल्स की तरह। जाइल्स उस यादगार सीरीज में एक टेस्ट में औसतन दो विकेट लेने में सफल रहे थे, लेकिन चार तेज गेंदबाजों के साथ उनके योगदान को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। लीच अब इंग्लैंड के लिए भी ऐसा ही काम करते हैं।
गिलेस्पी ने आगे लिखा- मुख्य स्पिनर होने से एक गेंदबाज के रूप में आप पर जिम्मेदारी बदल जाती है। वैसे, भारतीय स्पिन के काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। इसलिए इंग्लैंड को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका तेज आक्रमण लीच के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी का पूरा साथ निभाए।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…