भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात चुनाव में केंद्रीय नेता और वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए खास रणनीति बनाई है। जिसमें वह पहले चरण की सभी 89 विधानसभा में तीन दिन तक प्रवास करेंगे। साथ ही चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले दो दिन यानी 28-29 नवंबर और 2-3 दिसंबर को PM मोदी सहित दिग्गज नेता जनसंपर्क करेंगे। पार्टी का मानना है इस अभियान से राज्य में पिछले चुनाव से अधिक सीटें मिलेंगी और वोट शेयर भी बढ़ेगा।
6 मोहल्ले में जाएंगे PM
पार्टी
सूत्रों ने बताया कि PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी
नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, UP के CM योगी आदित्यनाथ, गुजरात के CM
भूपेंद्र पटेल सहित 54 नेता सभा और रोड शो खत्म होने के बाद घर-घर जाकर
पर्ची बाटेंगे। PM मोदी लगभग 6 मोहल्लों में पहुंचेगे। वह कहां जाएंगे इसका
प्लान अगले हफ्ते तक बन जाएगा।