यशस्वी से सीखो मिडिल ऑर्डर की घटिया बल्लेबाजी पर ये क्या बोल गए सुनील गावस्कर
Updated on
08-02-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने खिलाड़ियों को ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से सीखने की सलाह दी है। जायसवाल ने अब तक खेले गए दोनों ही टेस्ट मैच में बेहतरीन खेल दिखाया है। दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने दमदार दोहरा शतक भी लगाया।
जायसवाल की बैटिंग की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि पहले टेस्ट में शतक से चूकने के बाद जायसवाल ने दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर अपनी सीखने की क्षमता का परिचय दिया। भारत को ऐसे ही बल्लेबाज की जरूरत थी जो बड़ा शतक लगाकर पारी को संभाले क्योंकि पहले टेस्ट की तरह ही बाकी बल्लेबाज शुरुआत अच्छी कर के अपना विकेट गंवा बैठे थे।
गावस्कर ने कहा, 'टी20 क्रिकेट के कारण कई बार बल्लेबाजों का टेम्परामेंट खराब हो जाता है। वह सोचते हैं कि हर बार अनोखा शॉट खेलकर रन बना सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। टेस्ट क्रिकेट पांच दिन का खेल होता है और भले ही कई मैच जल्दी खत्म हो जाते हैं, लेकिन ओली पोप और जायसवाल की पारियों ने दिखाया है कि इस फॉर्मेट में भी मैच का रुख बदलने वाली पारी खेली जा सकती है।'
श्रेयस अय्यर ने किया निराश
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। अय्यर को दोनों ही पारियों में अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन वह अपना विकेट गंवा बैठे। यही कारण है कि अब तीसरे टेस्ट में उन पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
ऐसा ही कुछ हाल शुभमन गिल का भी रहा, लेकिन उन्होंने विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में शतकीय पारी खेलकर वापसी करने में सफल, लेकिन उससे पहले शुभमन अपनी बल्लेबाजी से काफी निराश किया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…