सबको पीछे छोड़ कान में मृणाल ठाकुर ने लगाई आग, फैंस ने घोषित कर दिया अगली नेशनल क्रश
Updated on
18-05-2023 09:27 PM
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर उन बॉलीवुड हस्तियों में शामिल हो गई हैं, जो इस साल 'कान फिल्म फेस्टिवल' में अपनी शुरुआत कर रही हैं। मृणाल हाल ही में फ्रेंच रिवेरा शहर पहुंचीं और इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपना पहला लुक शेयर किया। उन्होंने एक बॉडीसूट, शीयर पैंट और एक सीक्विन्ड जैकेट के साथ सिज़लिंग ब्लैक आउटफिट पहना और खुद की कई फोटोज शेयर कीं। मृणाल की तस्वीरें देख फैंस ने अपना दिल थाम लिया है। मृणाल ने अपने कान डे 1 लुक की तस्वीरों को इस कैप्शन के साथ शेयर किया, 'मैं इतनी दूर, केवल इतनी दूर आने के लिए नहीं आई। #YesICannes।'
Mrunal Thakur ने आधिकारिक तौर पर कान पर कब्जा कर लिया है। मृणाल के ब्लैक बॉडीसूट में स्पेगेटी स्ट्रैप्स, एक प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन, कप्स पर स्ट्रक्चर्ड बॉन्डिंग, बैकलेस डिटेल और हाई-लेग कट-आउट्स हैं। उन्होंने इसे काली पैंट और ट्रांसपैरेंट फिट डिजाइन वाली ड्रेस के साथ स्टाइल किया है।
मृणाल ठाकुर को कहा गया अगली नेशनल क्रश
इस बीच, मृणाल के 'कान डे 1' लुक को इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स से खूब तारीफ मिली। फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, 'उफ्फ। आप बहुत खूबसूरत हैं। प्यार प्यार प्यार, ये मेकअप और आपके बाल भी शानदार है।' एक ने कमेंट किया, 'अगली नेशनल क्रश।'
मृणाल की कान 2023 से कुछ और फोटोज सामने आई हैं। इनमें वो सीक्विन साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये साड़ी फाल्गुनी और शेन पिकॉक की डिजाइन की हुई है।
मृणाल ठाकुर की फिल्में
वर्कफ्रंट पर मृणाल ठाकुर को आखिरी बार आदित्य रॉय कपूर के साथ 'गुमराह' में देखा गया था। उन्होंने हिट 'सीता रामम' में दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना के साथ भी काम किया। एक्ट्रेस को 'सुपर 30', 'तूफ़ान', 'बाटला हाउस', 'लव सोनिया', 'घोस्ट स्टोरीज़' जैसी कई बड़ी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। उनकी बाकी की रिलीज़ में कार्तिक आर्यन के साथ 'धमाका' और शाहिद कपूर की 'जर्सी' शामिल हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…