Select Date:

टीम इंडिया के लिए काल हैं बाएं हाथ के बॉलर, इन 3 मौकों पर भारतीय सूरमाओं ने किया सरेंडर

Updated on 20-03-2023 08:23 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था जिसके बाद मिचेल स्टार्क की ऐसी आंधी आई कि भारत की पूरी टीम 117 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिर्फ 11 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया।


इस हार के साथ ही टीम इंडिया की एक बड़ी कमजोरी भी सामने आ गई जिसका तोड़ वह लंबे समय से नहीं निकाल सकी है। यह भारतीय बल्लेबाजी की यह एक ऐसी कमजोर कड़ी है जिसका खामियाजा उसके 2017 और 2019 में भुगतना पड़ चुका है। वहीं इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले अगर कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने इस कमजोरी को दूर नहीं किए तो एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्यों बाएं हाथ के गेंदबाजों के टीम इंडिया के बल्लेबाज सरेंडर कर देते हैं।
    चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में मोहम्मद आमिर

    विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलने का मौका मिला था। इस मैच मैच में टीम इंडिया को 180 रनों की बड़ी हार मिली थी। इसके पीछे का एक बड़ा कारण था बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की घातक गेंदबाजी। आमिर ने इस मैच में तीन बड़े विकेट लिए थे, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन का नाम शामिल था। आमिर ने इन तीनों ही धाकड़ बल्लेबाज को सिर्फ 34 रन के स्कोर पर चलता कर दिया था।

    आमिर ने नई बॉल से इन तीनों खिलाड़ी को आउट कर शुरुआत में ही भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 338 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 158 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी।

    2019 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप

    बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ टीम इंडिया की परेशानी यहीं पर खत्म नहीं हुई। 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारतीय टीम के बल्लेबाज इस परेशानी से जूझते रहे। फाइनल में ट्रेंट बोल्ट ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन बड़े विकेट लेकर भारत की हार तय कर दी थी। WTC के फाइनल में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

    2021 टी 20 विश्व कप

    बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ टीम इंडिया को सबसे बड़ी जलालत 2021 के टी20 विश्व कप में झेलनी पड़ी थी, जब पाकिस्तान के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। लीग स्टेज के इस मैच में शाहीन अफरीदी ने टीम इंडिया के केएल राहुल और रोहित शर्मा को शुरुआत में आउट कर दिया। इस कारण आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ था जब भारत को पाकिस्तान ने हराया।
    ऐसे में इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप में अगर टीम इंडिया अपनी इस कमजोरी को दूर नहीं करती है तो उसके लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.