कमेंट्री का माइक छोड़कर सीधा थामा बल्ला, आरसीबी के लिए आते ही पहली गेंद पर जड़ा चौका
Updated on
10-05-2023 08:48 PM
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अब प्ले ऑफ की तस्वीरें साफ होने लगी है। सभी टीमें अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में अब हर एक मुकाबला कांटे का हो चला है। ऐसा ही कुछ लीग के 54वें मैच में देखने को मिला जो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेले में खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 199 रन का स्कोर खड़ा किया था लेकिन मुंबई ने सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन अर्धशतक से 200 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाले आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 30 रनों की पारी खेली। वहीं आखिरी वानिंदु हसरंगा और केदार जाधव ने 12-12 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे केदार जाधव इससे पहले कमेंट्री पैनल का सदस्य थे।
हालांकि उन्हें डेविड विली की जगह टी में शामिल किया गया। डेविड विली चोटिल होकर इस पूरे सीजन से बाहर हो गए। वहीं केदार जाधव को इस साल आईपीएल के लिए हुए ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला था। हालांकि देर से ही सही उन्हें आईपीएल के 16वें सीजन में खेलने का मौका मिल गया।
आरसीबी के लिए अपने पहले मैच में बल्लेबाजी करने उतरे केदार ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर दिखा दिया कि उनमे अभी भी क्रिकेट की भूख बांकी है और वह लंबी रेस का घोड़ा हैं। आरसीबी से पहले केदार सीएसके की टीम का हिस्सा थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। इसके अलावा उनका लगातार चोटिल होना और खराब फॉर्म भी उनके रास्ते का रोड़ा साबित हुई है।
हालांकि आरसीबी में जो केदार जाधव को मौका मिला है वह किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। ऐसे में केदार चाहेंगे कि वह वह इस मौके का पूरा फायदा उठाए और एक बार फिर से अपने खोए फॉर्म को वापिस कर क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…