दो-दो स्टंपिंग छोड़ी, मां दुर्गा का वो बांग्लादेशी भक्त, जिसे टीम से निकालने की उठी मांग
Updated on
21-04-2023 07:48 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल की उन चुनिंदा टीमों में से एक है, जो नाम नहीं बल्कि टैलेंट देखकर प्लेयर्स को मौका देती है। पहले सीजन में जिम्बाब्वे के ततेंदा तैबू से लेकर बीते 15 साल में ऐसे कई अनजान प्लेयर्स टीम के साथ खेले। कई बार ये छोटे नाम बड़े कमाल कर जाते हैं तो कई मर्तबा दांव उल्टा भी पड़ जाता है, जैसे बीती रात हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बांग्लादेश के लिट्टन दास को पहली बार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। मगर आईपीएल इतिहास का पहला मैच खेल रहे इस बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज को अब कोलकाता की हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है।
दो-दो स्टंपिंग छोड़ी
बारिश की वजह से अरुण जेटली स्टेडियम में मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार-चार बदलाव किए, जिसमें लिट्टन दास को भी शामिल किया गया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने पहले मैच में चार गेंद में सिर्फ चार रन ही बनाए। बैटिंग में फ्लॉप होने के बाद इस बांग्लादेशी का विकेटकीपिंग में भी दिन खराब ही रहा। सिर्फ 127 रन का डिफेंड करने उतरी केकेआर की ओर से उन्होंने निर्णायक मौके पर एक नहीं दो-दो स्टंपिंग छोड़ दी।
'देश छोड़कर भागो' अक्षर पटेल और ललित यादव के खिलाफ अगर लिट्टन दास स्टंपिंग कर जाते तो कोलकाता नाइटराइडर्स मैच नहीं हारती। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बांग्लादेश विकेटकीपर बल्लेबाज को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर ने तो उन्हेंं भारत छोड़कर वापस अपने देश जाने की बात कह दी।
मां दुर्गा का भक्त लिट्टन दास को मुश्फिकुर रहीम और खालिद मसूद जैसे महान बांग्लादेशी विकेटकीपर्स का उत्तराधिकारी माना जाता है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज दिनाजपुर का रहने वाला है। हिंदू धर्म को मानने वाला यह प्लेयर मां दुर्गा का अनन्य भक्त है। नवरात्रि में हर साल देवी की अराधना करता है और इस वजह से बांग्लादेशी चरमपंथी उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। काफिर कहने तक से नहीं हिचकते।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…