बीवी के साथ मैदान पर लेट, 18 साल के बेटे का मैच एन्जॉय कर रहे दिग्गज ब्रेंडन मैकुलम
Updated on
10-01-2023 08:15 PM
वेलिंगटन: कहते हैं पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं। ब्रेंडन मैकुलम की ही तरह उनका बेटा भी मैदान पर धूम मचाने के तैयार है। राइली न्यूजीलैंड में घरेलू अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे हैं। ब्रेंडन अपनी पत्नी एलिसा लिंकन के साथ बेटे का मैच देखने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में कपल ग्राउंड पर लेटकर बेटे की बैटिंग देख रहा है।
ब्रेंडन मैकुलम 42 नंबर की जर्सी पहना करते थे, लेकिन रिले 14 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हैं। जबकि उनके चाचा नाथन और दादा स्टु, ओटागो के लिए खेलते थे, राइली नॉर्थन डिस्ट्रिक्ट के लिए खेलते हैं, क्योंकि उनका परिवार वाइकाटो शिफ्ट हो चुका है।
18 वर्षीय राइली की माने तो वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलना चाहते हैं। न्यूज 1 समाचार से इंटरव्यू में वह कहते हैं, 'मैं हमेशा से यही करना चाहता था। पापा मुझे प्रोत्साहित करते हैं। रन नहीं बनने पर टेंशन न लेने की सलाह देते हैं। अगर अभी रन नहीं बन रहे हैं, तो कुछ वक्त बाद आएंगे।' यह पूछे जाने पर कि क्या ‘बाजबॉल’ खेलने का प्लान है, इसके जवाब में ब्रेंडन के बेटे ने हंसते हुए बोले, 'सच कहूं तो, हां। '
वेलिंगटन के खिलाफ रविवार को नॉर्थन डिस्ट्रिक्ट की ओर से खेलते हुए राइली मैकुलम नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। 48 रन बनाए और अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। पूर्व पाकिस्तानी प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और वर्तमान में वेलिंगटन के तेज गेंदबाजी कोच अजहर अब्बास के बेटे, बल्लेबाज मुहम्मद अब्बास ने 68 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। सोमवार को, नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने 162 रनों का पीछा करते हुए ओटागो को पांच विकेट से हरा दिया, जैक कमिंग द्वारा 14 रन पर आउट होने से पहले मैकुलम ने एक शानदार कैच और विकेट लिया।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…