Select Date:

श्रीलंका में खेली जाएगी लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी : 90 बॉल के होंगे मुकाबले हरभजन, युवराज, रैना समेत कई पूर्व सितारे होंगे शामिल

Updated on 26-02-2024 12:56 PM

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन श्रीलंका में 8 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस साल लीग के सभी मैच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग में एरोन फिंच, क्रिस गेल, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और अन्य बड़े नाम भी शामिल होंगे। इस साल सीजन के मुकाबले 90 -90 बॉल के होंगे।

सात टीमें लेंगी हिस्सा, 22 मैच होंगे
इस सीजन कुल सात क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट 12 दिन चलेगा जिसमें कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

स्टार स्पोर्ट्स पर टूर्नामेंट होगा टेलिकास्ट
इस साल लिजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी स्टार स्पोर्ट्स पर दिखाई जाएगी। डिज्नी स्टार स्पोर्ट्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैरी ग्रिफिथ ने कहा, स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट फैंस को शानदार अनुभव देने के लिए प्रसिद्ध है, और इस टूर्नामेंट के साथ, ब्रॉडकास्ट टेकनॉलोजी के साथ व्यूअर को बेस्ट एक्सपिरियंस देंगे।

लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली टीमें
लीजेंड्स लीग में दुनियाभर की फ्रैंचाइजी हिस्सा लेंगी। इसमें दुबई जायंट्स, दिल्ली डेविल्स , राजस्थान किंग्स , कैन्डी सैम्प आर्मी, NY सुपरस्टार्स स्ट्राइकर्स, पंजाब रॉयल्स और कोलंबो लायंस शामिल हैं।

पहला सीजन भारत में हुआ था
लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी का पहला सीजन भारत में हुआ था। इसमें 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। इंदौर नाइट्स ने पहला सीजन जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.