हवा में मुक्के बरसाए फिर गोद में लियोन, पैट कमिंस के विनिंग शॉट लगाते ही झूम उठा ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम
Updated on
21-06-2023 08:28 PM
बर्मिंघम: एशेज 2023 के बेहद रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। 227 के स्कोर पर सातवां विकेट गंवाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य से 72 रन दूर था। इंग्लैंड को सिर्फ तीन विकेट और निकालने थे। विकेटकीपर एलेक्स कैरी (20 रन) के भी आउट होने के बाद मेजबान इंग्लैंड की जीत लगभग तय नजर आ रही थी। मगर, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (44* रन, 73 गेंद, 4 फोर, 2 सिक्स) ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बैट से कमाल दिखाते हुए नाथन लियोन (16* रन, 28 गेंद, 2 फोर) के साथ नौवें विकेट के लिए 55* रन की साझेदारी की और टीम को दो विकेट से यादगार जीत दिला दी।
जीत का सेलिब्रेशन वायरल
इसी एजबेस्टन में 18 साल पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथी पारी में 282 का पीछा करते हुए 2 रन से हार गई थी। ओली रॉबिनसन की बॉल पर जब पैट कमिंस ने विनिंग चौका मारा तब ऑस्ट्रेलिया जीत से तीन रन दूर था। बॉल बाउंड्री पार जाते ही मैदान पर खुशी की लहर दौड़ गई। पैट कमिंस ने अपना हेलमेट और बैट मैदान पर ही फेंका और खुशी में नाथन लियोन को गोद में उठा लिया। ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम का माहौल भी देखने लायक था। पैट कमिंस ने फिर साबित किया कि वह एक जिम्मेदार कप्तान हैं।
उस्मान ख्वाजा जीत के हीरो पहली पारी के शतकवीर उस्मान ख्वाजा ने 281 के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 65 रन बनाए। ख्वाजा ने टेस्ट की पहली पारी में सेंचुरी बनाई तो दूसरी में हाफ सेंचुरी बनाकर इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें बनाई रखीं। ख्वाजा पिछले 34 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के पहले ओपनर बने जिन्होंने इंग्लैंड में किसी एक एशेज टेस्ट एक पारी में सेंचुरी और दूसरी में हाफ सेंचुरी बनाई। इससे पहले मार्क टेलर ने हेडिंग्ले टेस्ट में ऐसा किया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…