Select Date:

श्रीडूंगरगढ़ में Love Jihad के आरोपों के बीच सामने आई Lesbian Love Story, पढ़ें लेडी टीचर और छात्रा की पूरी कहानी

Updated on 04-07-2023 07:15 PM
 बीकानेर: राजस्थान केबीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में पिछले दिनों गायब हुई नाबलिग लड़की और महिला स्कूल टीचर के गायब होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। लव जिहाद और किडनेपिंग के आरोपों के बीच नाबालिग और महिला स्कूल टीचर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में छात्रा और टीचर कह रही हैं कि वे अपनी मर्जी से भागी हैं। बहला फुसलाकर भगाने और किडनेपिंग के आरोपों को झूठा बता रही हैं। उनका कहना है कि वे एक दूसरे से प्यार करती हैं। एक दूजे के बिना जी नहीं सकती। घर में रहते तो हमारी शादी हो जाती। किसी लड़के के साथ शादी हो, यह हमसे बर्दाशत नहीं होता।

हम लेस्बियन हैं, हमें जीने दो

नाबालिग छात्रा और महिला टीचर ने स्वयं यह वीडियो बनाकर वायरल किया है। करीब 4 मिनट के इस वीडियो में छात्रा कह रही है कि उसे किसी ने बहला फुसलाकर नहीं भगाया है बल्कि वह खुद अपनी मर्जी से आई है। छात्रा ने मम्मी पापा को सॉरी बोलते हुए कहा कि 'सॉरी, हम लेस्बियन हैं। हम किसी और लड़के के साथ शादी नहीं कर सकते। तब हमने भागने का फैसला किया। इन्होंने कोई जबरदस्ती नहीं की। मैं खुद आई हूं इनके साथ। हम बहुत प्यार करते हैं एक दूसरे से। अगर आप लोगों ने हमें पकड़ लिया तो हमारी जिन्दगी खत्म हो जाएगी, हम खुद खत्म हो जाएंगे। सॉरी वंश अगेन।'

दंगे ना करें, हमारी वजह से किसी की जान नहीं जानी चाहिए


वीडियो के प्रारम्भ में नाबालिग छात्रा कहती है कि उन्हें पता है कि डूंगरगढ़ में दंगे हो रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि उसे बहला फुसला कर भगाया गया है या किडनैप किया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते। इसीलिए वे घर से भागी हैं। वीडियो में छात्रा किडनेपिंग के केस को झूठा बता रही है। वीडियो में वह कह रही है कि इनके (महिला टीचर) घर वालों पर कोई केस मत करो क्योंकि इनकी कोई गलती ही नहीं है तो फिर क्यों परेशान किया जा रहा है। महिला टीचर का कहना है कि जब उसने कुछ गलत किया ही नहीं तो उनके घर वालों के साथ गलत क्यों किया जा रहा है। नाबालिग लड़की यह भी कहती है कि वह कोई छोटी बच्ची नहीं है जो कोई बहला फुसलाकर भगा ले आए। वे अपनी मर्जी से गई हैं।

मम्मी - पापा से बार बार बोला सॉरी


इस वीडियो में नाबालिग छात्रा बार बार अपने मम्मी पापा से सॉरी भी बोल रही है। वह कहती है कि सॉरी मम्मी पापा, हमारी वजह से आपको बहुत तकलीफ हो रही है। हमने आपको बहुत रुलाया है। हमें माफ कर देना। नाबालिग के साथ महिला टीचर भी कहती है कि परिवार वालों को हमारी चिंता है कि हम सुरक्षित हैं या नहीं लेकिन आप लोग चिंता नहीं करें। हम खुश हैं और पूरी तरह सुरक्षित भी हैं।


दोनों का सुराग नहीं लगा, धरना जारी


जब से नाबालिग लड़की और महिला टीचर गायब हुई हैं। तब से डूंगरगढ़ में धरना प्रदर्शन जारी है। नाबालिग लड़की के परिजन लगातार मांग कर रहे हैं कि उनकी बच्ची को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। परिजनों के मुताबिक बच्ची को एक षड़यंत्र के तहत बहला फुसलाकर भगाया गया है। उसका माइंड वॉश किया गया है। पुलिस नाबालिग लड़की और महिला टीचर की तलाश करने में जुटी है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.