क्या लिखा है नोटिस में?
सोशल मीडिया पर एलआईसी के नाम से वायरल नोटिस में दावा किया जा रहा है कि बीमा कंपनी अपने सभी इंश्योरेंस प्रोडक्ट और प्लान को वापस ले रही है। एलआईसी 30 सितंबर को सभी इंश्योरेंस प्रोडक्ट और प्लान को वापस लेने के बाद इनका रिविजन करेगी और 1 अक्टूबर के बाद इन्हें नए सिरे से जारी करेगी। इसमें इन बातों का भी दावा किया गया है:- एलआईसी इंश्योरेंस प्रीमियम में बदलाव कर सकती है या इन्हें बढ़ा सकती है।
- इंश्योरेंस के नियम और शर्तों में बदलाव कर सकती है।
- कंपनी नए प्लान जारी करने में दो या तीन महीने का समय ले सकती है।
- ऐसे प्लान को वापस लिया जा सकता है जिन पर ग्राहकों को ज्यादा फायदा दिया जा रहा है। इनमें जीवन आनंद, जीवन उमंग, जीवन उत्सव आदि शामिल हैं।
