Select Date:

LIC इन्वेस्टर्स के अच्छे दिन स्टॉक पहली बार 1,000 के पार, मार्केट कैप में एयरटेल को पछाड़ा

Updated on 06-02-2024 01:14 PM
नई दिल्ली: एलआईसी के शेयरों में निवेश करने वालों के लिए गुड न्यूज है। कंपनी का स्टॉक पहली बार 1000 रुपये के पार पहुंच गया है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी की लिस्टिंग मई, 2022 में हुई थी और उसके बाद पहली बार इसके स्टॉक की कीमत 1,000 रुपये पहुंची है। इसका इश्यू प्राइस 949 रुपये था। सोमवार की तेजी के साथ ही एलआईसी 6.3 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप के साथ देश की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। साथ ही यह देश की सबसे वैल्यूएबल पीएसयू भी है। हाल में एलआईसी ने एसबीआई को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया था। एसबीआई का मार्केट कैप 5.7 लाख करोड़ रुपये है। मंगलवार को भी एलआईसी के शेयरों में तेजी दिख रही है। यह एक फीसदी से अधिक तेजी के साथ 1016.00 रुपये पर खुला।

सोमवार को एलआईसी का शेयर बीएसई पर 954 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1028 रुपये तक गया। लेकिन बाजार में अंतिम समय में चौतरफा बिकवाली के कारण यह 1000 रुपये पर बंद हुआ। पिछले साढ़े तीन महीनों में इसकी कीमत में 64 परसेंट तेजी आई है। 21 नवंबर को यह स्टॉक 611 रुपये पर बंद हुआ था। एलआईसी का शेयर मई 2022 में लिस्ट हुआ था लेकिन हाल तक यह अपने इश्यू प्राइस से नीचे ही रहा। 16 जनवरी को इसने 900 रुपये का स्तर पार किया था। पिछले हफ्ते इसने 949 रुपये के अपने इश्यू प्राइस को पार किया था।

क्या कहते हैं ब्रोकरेज

कुछ ब्रोकरेज ने एलआईसी के शेयरों में तेजी का अनुमान जताया है। Emkay Global Financial Services का कहना है कि आगे इसमें तेजी रह सकती है। माना जा रहा है कि एलआईसी अपने निजी कंपनियों से अपना कुछ मार्केट शेयर वापस हासिल कर सकती है। साथ ही कंपनी लागत पर भी लगाम लगा सकती है। एलआईसी देश की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। अभी इस लिस्ट में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 19.5 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ पहले नंबर पर है। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस का नंबर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.