LIC है दुनिया की चौथी बड़ी इंश्योरेंस कंपनी, जानिए कौन है पहले नंबर पर
Updated on
06-12-2023 02:11 PM
नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (LIC) देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। लेकिन दुनिया में यह चौथे नंबर पर है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केटिंग इंटेलीजेंस के मुताबिक एलआईसी के पास कुल 503.7 अरब डॉलर का रिजर्व है। इस लिस्ट में जर्मनी की कंपनी अलायंज एसई 750.2 अरब डॉलर रिजर्व के साथ पहले नंबर पर है। चाइना लाइन इंश्योरेंस कंपनी 616.9 अरब डॉलर के रिजर्व के साथ दूसरे और निप्पन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी 536.8 अरब डॉलर के रिजर्व के साथ दूसरे नंबर पर है। दुनिया की टॉप 50 इंश्योरेंस कंपनियों की लिस्ट में एलआईसी एकमात्र भारतीय कंपनी है।
इस लिस्ट में यूरोप को छह देशों का बोलबाला है। इन देशों की 21 कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। सबसे ज्यादा ब्रिटेन की छह कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं। ग्लोबल लाइफ इंश्योरेंस में भारत की हिस्सेदारी मात्र 1.9 परसेंट है। इसके बावजूद एलआईसी दुनिया का पांच टॉप इंश्योरेंस कंपनियों की लिस्ट में शामिल है। इसकी वजह यह है कि भारतीय बाजार में एलआईसी का दबदबा है। हालांकि न्यूज बिजनस के संदर्भ में देखें तो कंपनी का मार्केट शेयर गिरकर 59 परसेंट रह गया है। प्रीमियम इनकम की बाद करें तो 2023 में भारत दुनिया में सातवें नंबर पर रहा। 2022 में भारत की रैंकिंग नौवीं थी।
अमेरिका नंबर वन
Swiss Re की ताजा वर्ल्ड इंश्योरेंस रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2023 में भारत का इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़कर 131 अरब डॉलर पहुंच गया जो एक साल पहले 123 अरब डॉलर था। टॉप 50 में एशिया की 17 और नॉर्थ अमेरिका की कंपनियां शामिल हैं। एशियाई कंपनियों में चीन और जापान की पांच कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। इंडिविजुअल कंट्री बात करें तो अमेरिका की आठ कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। अमेरिका की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी मेटलाइफ ग्लोबल लाइफ इंश्योरर्स की लिस्ट में सातवें नंबर पर है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…