Select Date:

आर्टिकल 370 हटाने के दिन एमएस धोनी संग चाय पी रहे थे लेफ्टिनेंट जनरल, ऐसा था मास्टर प्लान

Updated on 30-03-2023 07:29 PM
नई दिल्ली: 5 अगस्त, 2021 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा लिया गया था। मोदी सरकार में इस ऐतिहासिक दिन को अंजाम देने के लिए इंडियन आर्मी के साथ एमएस धोनी भी जम्मू-कश्मीर में मौजूद थे। कितनी सतर्कता के साथ 'मिशन आर्टिकल 370' को अंजाम दिया गया इस पर से लेफ्टिनेंट जनरल KJS Dhillon ने पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि किस तरह एक और आर्टिकल 370 हटाने की प्लानिंग चल रही थी तो दूसरी और वह पूरा माहौल कूल बनाने के लिए एमएस धोनी के साथ थे।
कोर कमांडर के घर में होती थी प्लानिंग, सिर्फ ढाई लोगों को पता था
उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बताया- आर्टिकल 370 हटाने की प्लानिंग कोर कमांडर यानी मेरे घर ड्राइंग रूम में होती थी, जिससे कि किसी को पता नहीं चले। यह बात सिर्फ ढाई लोगों को पता थी। ढाई इसलिए कि दो लोगों पूरी बात पता थी, जबकि एक को आधी बात पता थी। इनके अलावा किसी को कानोकान खबर नहीं थी कि क्या होने वाला है। 5 अगस्त को आर्टिकल 370 हटाया गया था। पाकिस्तान की पैन निगाह थी।
इस तरह साम दाम दंड भेज का किया गया इस्तेमाल
उन्होंने आगे कहा- ऐसे में कोर कमांडर ऐसा क्या कर रहा होगा कि पाकिस्तान को लगेगा कि सब कुछ सामान्य है। अगर कोर कमांडर अपने ऑफिसर्स के साथ मीटिंग में है ब्रिफिंग में है, यहां भाग रहा, वहां भाग रहा, फोन कर रहा, परेशान हो रहा... तो उसको लगेगा कि आज कुछ गड़बड़ है। मैं उस दिन एमएस धोनी के साथ डेढ़ घंटे तक कमरे में चाय पी। इसके बाद वह मेरे यहां डिनर के लिए भी आए। ये सब साम दाम दंड भेद.. इस्तेमाल किया गया ताकि खबर बाहर न जाए। न केवल पाकिस्तान, बल्कि उस इकोसिस्टम को भी पता नहीं लगने दिया क्या होने वाला है। तभी शांति बनाए रख पाने में कामयाबी मिली।धोनी 15 दिन के लिए थे जम्मू-कश्मीर में तैनात
उल्लेखनीय है कि विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक सम्मान के तौर पर दी थी। जब आर्टिकल 370 हटाया जा रहा था तब एमएस धोनी 15 दिन के लिए जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। उस समय धोनी के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर फिनिशर धोनी को ट्विटर पर ट्रेंड भी कराया था। फैंस का कहना था कि मिस्टर फिनिशर को 15 दिन के लिए जम्मू-कश्मीर भेजा गया और वहां आर्टिकल 370 बड़ी सफलता के साथ हटा दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.