देश के लिए जान हाजिर है... लालकिले से युवा PM राजीव गांधी का अंतिम भाषण
Updated on
22-05-2023 08:55 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। आज से 32 साल पहले श्रीपेंरबदूर में धमाके में उनकी मौत हो गई थी। उनकी हत्या की साजिश की कहानी तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं। लेकिन क्या आपको पता है अपनी मौत से पहले ही उन्होंने लालकिले की प्राचीर से दिए भाषण में कहा था कि देश के लिए उनकी जान भी चली जाए, तो उन्हें कोई गम नहीं है। 15 अगस्त 1989 को उन्होंने ये ऐतिहासिक भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत को हम टूटने नहीं देंगे। देश के लिए जान हाजिर है। हम कोई भी कुर्बानी के लिए तैयार हैं।
'भारत को हम कमजोर नहीं होने देंगे' राजीव गांधी का लालकिले से दिया गया भाषण आज भी याद किया जाता था। उन्होंने कहा, 'देशद्रोहियों ने इंदिरा जी को तो भारत के लोगों से ले लिया। उन्होंने मेरी मां मुझसे छीन ली। लेकिन मैंने संकल्प लिया कि मैं उन्हें कामयाब नहीं होने दूंगा। हम देश टूटने नहीं देंगे। चाहे कोई भी कीमत देनी पड़े चाहे कोई भी कुर्बानी देने की जरूरत हो। वो कुर्बानी हम देने को तैयार होंगे। लेकिन भारत को हम कमजोर नहीं होने देंगे। भारत को टूटने नहीं देंगे।'
'देश के लिए जान हाजिर है, देश के लिए कोई भी कुर्बानी हाजिर है' इंदिरा गांधी को याद करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'अगर मेरी मां ने इंदिरा जी ने मुझे कुछ सिखाया तो ये सिखाया था कि देश के लिए कोई भी कुर्बानी कम है। चाहे कैसी भी कुर्बानी का सामना करना पड़े, चाहे कैसे भी मुश्किलों का सामना करने, चाहे देश के लिए जान देनी पड़े... देश के लिए जान हाजिर है, देश के लिए कोई भी कुर्बानी हाजिर है।'
कैसे हुई थी राजीव गांधी की हत्या? पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में एक तमिल नक्सलवादी संगठन एलटीटीई ने कराई थी। वो विमान से रात 8.20 बजे मद्रास एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से बुलेटप्रूफ कार से श्रीपेरंबदूर पहुंचे। रात 10.10 बजे राजीव गांधी श्रीपेरंबदूर पहुंच गए, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पहले राजीव गांधी पुरुषों से मिले इसके बाद स्वागत में खड़ी महिलाओं के पास पहुंचे। तभी एक महिला ने उन्हें चंदन का हार दिया और पैरों को छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश की। तभी वहां भयानक विस्फोट हो गया और मौके पर ही राजीव गांधी की मौत हो गई। राजीव गांधी के शरीर के चिथड़े उड़ चुके थे। यह हमला भारतीय राजनीति और सामाजिक जीवन में गहरा प्रभाव डाला। इस हमले के आरोप में एलटीटीई के सदस्य मुरुगन अन्तगुरु समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…