ब्राजील में यीशु मसीह की मूर्ति पर गिरी बिजली, कैमरे में कैद हैरतअंगेज नजारा, लोगों ने पूछा जीसस या थॉर?
Updated on
14-02-2023 06:19 PM
फर्नांडो ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस तस्वीर को लेकर उन्होंने बताया कि यह बिजली 10 फरवरी, शुक्रवार को गिरी है। बिजली शाम 6:55 बजे गिरी है। उन्होंने बताया कि फोटो को निकॉन D800 कैमरे के जरिए खींचा गया है। इसके लिए 70-200 एमएम के लेंस का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बिजली गिरने की एक और तस्वीर खींची, जो एक एंटीना पर गिरी थी।
सोशल मीडिया पर हो गईं वायरल
देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई। इंस्टाग्राम पर उनकी पोस्ट को डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। वहीं, ट्विटर पर यह तस्वीर लगभग 2 करोड़ से ज्यादा बार देखी गई है। इस तस्वीर को देख कर हर कोई हैरान था। ऐसा इसलिए क्योंकि ये जीसस की एक ऐतिहासिक मूर्ति है और बिजली गिरना एक दुर्लभ घटना है। कई लोगों ने इस तस्वीर को एक चमत्कार की तरह माना।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि, 'इस फोटो में जीसस है या थॉर (पौराणिक बिजली का देवाता)। मजाक के अलावा यह एक हैरान करने वाली घटना है। इस तस्वीर को खीचने में किस्मत ने भी साथ दिया है।' ब्राजील में स्थित क्राइस्ट द रिडीमर (Christ the Redeemer) दुनिया में ईशु की सबसे बड़ी मूर्ति है। ब्राजील के कोरोकोवाडो हिल के शीर्ष पर है। इस मूर्ति को दुनिया के सात अजूबों में 2007 में शामिल किया गया था।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…