आईफोन की तरह अब भारत में ही बनेंगे गूगल पिक्सल फोन, जानिए किस कंपनी को मिला है प्रोजेक्ट?
Updated on
22-05-2024 02:05 PM
नई दिल्ली: ऐपल (Apple) के आईफोन (iPhone) के बाद अब गूगल का पिक्सल स्मार्टफोन भी देसी होने जा रहा है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) को भारत में इस डिवाइस के निर्माण का प्रोजेक्ट मिला है। यह कदम सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पहल को बढ़ावा देगा। साथ ही इससे ग्लोबल स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम में भारत की स्थिति मजबूत होगी। ऐपल ने अपने प्रोडक्शन का एक बड़ा हिस्सा भारत ट्रांसफर कर दिया है। उसके बाद से भारत तेजी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बनकर उभर रहा है। गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि भारत में पिक्सल फोन बनाना उसके एजेंडे में है। कंपनी ने तब कहा था कि वह भारत में पिक्सल 8 और इसके वर्जन को बनाने के लिए संभावित मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स और सप्लाई चेन ईकोसिस्टम से बात कर रही है।
सरकार और इंडस्ट्री के सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि डिक्सन को भारत में पिक्सल बनाने के लिए चुना गया है। जल्द ही ट्रायल प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि गूगल भारत में उत्पादन का उपयोग घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करने और संभावित रूप से निर्यात के लिए भी करना चाहता है। हालांकि इस बारे में डिक्सन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने अक्टूबर में इस बारे में बात की थी। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'हमने #GoogleforIndia में स्थानीय स्तर पर पिक्सल स्मार्टफोन बनाने की योजना साझा की और उम्मीद है कि पहला डिवाइस 2024 में बाजार में आ जाएगा। हम भारत के डिजिटल विकास में एक विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
कंपनी क्यों है उत्साहित
सूत्रों ने बताया कि गूगल एक वर्ष से अधिक समय से विभिन्न संभावित साझेदारों के साथ बातचीत कर रहा था। हाल ही में डिक्सन को इसके लिए चुना गया। भारत में स्मार्टफोन निर्माण में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। साथ ही सरकार ने मोबाइल फोन निर्माताओं के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना बनाई है। इसके तहत उन्हें कई तरह के फायदे दिए जा रहे हैं। इससे गूगल भारत में स्मार्टफोन बनाने के लिए उत्साहित है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…