Select Date:

फिल्म की तरह रियल लाइफ में भी है ऋतिक और सैफ के बीच तकरार

Updated on 27-09-2022 06:50 PM

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया जा रहा है, लेकिन ट्रेलर और गानों के दौरान ही स्टार कास्ट नजर आ रही है साथ में। वैसे आपने अब तक देखा होगा कि जब भी 2 एक्टर्स की फिल्में रिलीज होती हैं तो दोनों साथ में प्रमोशन करते हैं। लेकिन विक्रम वेधा के प्रमोशन्स के दौरान दोनों एक्टर्स साथ में आकर प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। ऋतिक और सैफ साथ में प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। अगर ऋतिक प्रमोशन के लिए आते हैं तो सैफ वहां नहीं होते और सैफ जब प्रमोशन करते हैं तो ऋतिक नहीं होते। दोनों के साथ नहीं आने की वजह से ऐसी खबरें आने लगीं कि दोनों के बीच अनबन चल रही है।

ये है वजह

लेकिन बता दें कि ऐसा नहीं है। ये सभी खबरें गलत हैं और दोनों के बीच सब ठीक है। सैफ और ऋतिक के साथ में प्रमोशन नहीं करने की एक अलग वजह है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है। फिल्म में दरअसल, दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हुए हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच जो टक्कर दिख रही है उसे मेकर्स बरकरार रखना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच का अच्छा बॉन्ड दिखे जिस वजह से फिल्म में दोनों के बीच की टक्कर देखने के लिए जो फैंस की एक्साइटमेंट है वो खत्म ना हो। अब क्या सच में यही वजह है या नहीं ये तो दोनों स्टार्स ही जानते होंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा पहले फिल्म वॉर के दौरान भी किया गया था। ऋतिक और टाइगर श्रॉफ ने साथ में फिल्म का प्रमोशन नहीं किया था, लेकिन फिल्म के सक्सेस होने के बाद जब फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई तब दोनों एक्टर्स साथ में आए थे। तो देखते हैं कि विक्रम वेधा की रिलीज के बाद क्या सैफ और ऋतिक साथ में आते हैं या नहीं। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.