फिर बार्सिलोना के हाथ से निकल गए लियोनेल मेसी, अब इस क्लब के लिए गोल बरसाएंगे LEO
Updated on
08-06-2023 07:53 PM
नई दिल्ली: अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके ट्रांसफर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रहीं थी। 2 साल लगातार फ्रेंच क्लब पीएसजी के साथ खेलने के बाद मेसी ने अब अनजान मेजर लीग सोकर क्लब इंटर मिआमी को जॉइन कर लिया है । सबको ऐसी उम्मीद थी कि मेसी वापसी अपने घर यानी बार्सिलोना जाएंगे। जहां से उनके करियर का आगाज हुआ था। मेसी के पास सऊदी अरब से भी करोड़ों रुपये की ऑफर थी। लेकिन मेसी ने इन सब के ऊपर इंटर मिआमी जाने का फैसला किया। वह अब आगामी सीजन में मिआमी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि ऑफिशियल तौर पर मेसी जल्द ही मिआमी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे।
बार्सेलोना का फिर टूटा सपना
बार्सेलोना का एक बार फिर अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को साइन करने का सपना, सपना ही रह गया। बता दें कि मेसी इस स्पेनिश क्लब के लिए 17 साल खेले हैं। हालांकि 2021 में बार्सिलोना ला लीगा के कुछ नियम के चलते मेसी को फिर से साइन नहीं कर पाई थी, जिसके चलते दिग्गज को क्लब छोड़ना पड़ा था। ऐसे में जब अब मेसी का पेरिस के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ तो बार्सिलोना ने एक बार फिर लियोनेल को साइन करने की कोशिश की। उन्होंने मेसी के सामने कॉन्ट्रैक्ट भी रखा। लेकिन इस बार खिलाड़ी ने खुद बार्सिलोना का ऑफर ठुकरा दिया, जिसके पीछे की उन्होंने बड़ी वजह भी बताई है।
ऑफर ठुकराने की मेसी ने बताई बड़ी वजह मेसी ने स्पेनिश न्यूजपेपर को कहा, 'मैं वास्तव में वापस आना चाहता था, मैं इसके लिए उत्सुक था,लेकिन, दूसरी तरफ, मैं जिस दौर से गुजरा था, उसके बाद, उस फेज से निकलने के बाद... मैं फिर से उसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहता था।मैं अपना फ्यूचर दूसरों के हाथों में नहीं छोड़ना चाहता था। किसी तरह, मैं अपने लिए, अपने परिवार के लिए अपना डिसिशन लेना चाहता था।'
35 वर्षीय खिलाड़ी ने आगे कहा, 'भले ही मैंने सुना कि उन्होंने कहा कि लीग ने सब कुछ स्वीकार कर लिया था और मेरे वापस आने के लिए सब कुछ ठीक था ... अभी भी बहुत सी अन्य चीजें गायब थीं। मैंने सुना है कि उन्हें खिलाड़ियों को बेचना था या (अन्य) खिलाड़ियों की सैलरी को कम करना था और सच्चाई यह है कि मैं इससे गुजरना नहीं चाहता था, न ही इसका जिम्मेदार होना।"
मिआमी जाने की बताई वजह
मेसी ने बातचीत करते हुए इस बात का भी जिक्र किया, ' मैंने फैसला किया है कि मैं मिआमी जा रहा हूं, मेरे पास (डील) 100 प्रतिशत सील नहीं है या शायद कुछ करना बाकी है, लेकिन मैंने वहां अपना करियर जारी रखने का फैसला किया है।' विश्व कप जीतने के बाद और बार्सा नहीं जा पाने के बाद, अब समय आ गया है कि मैं एमएलएस में जाकर एक अलग तरह से फुटबॉल खेलूं और अपनी डेली लाइफ का अधिक आनंद उठा सकूं।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…